फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Workers allege they are receiving wages at the rates fixed in 2013; the government has implemented the rates of 2026.

Panipat News: श्रमिकों का आरोप 2013 में तय दर पर मिल रहा वेतन, सरकार ने लागू की 2026 की दर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Workers allege they are receiving wages at the rates fixed in 2013; the government has implemented the rates of 2026.
पानीपत। श्रमिकों और आईओसीएल रिफाइनरी के बीच हुए समझौते के बाद सभी गेट पर नोटिस और श्रमिकों के मानदेय का नोटिस चस्पा कर दिया है। बावजूद इसके भी श्रमिक शांत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि गेट पर मजदूरी की जिस दर को चस्पा किया गया है वह 2013 में लागू हुई थी। लेकिन हमें सरकार द्वारा 2026 में लागू की गई दर से पैसा चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकुशल श्रमिक को आठ घंटे की ड्यूटी करने पर 14066 रुपये मिले रहे हैं। उन्हें नई दरों से हिसाब से 20,358 रुपये मजदूरी चाहिए। उधर, कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नोटिस श्रम विभाग के अधिकारियों की अनुमति से चस्पा हुआ है। रिफाइनरी के पी-25 श्रमिकों ने अपनी नौ मांगों के लिए सोमवार को रिफाइनरी में प्रदर्शन शुरू किया था। उनकी मांग थी कि सभी मांगों को स्वीकार कर नोटिस बोर्ड पर रिफाइनरी के सभी गेटों पर चस्पा किए जाएं। बुधवार को रिफाइनरी के अधिकारियों ने उनकी इस मांग को पूरा करते हुए बुधवार को ही सभी गेट पर नोटिस चस्पा कर दिए गए। लेकिन, वेतनमान के नोटिस पर श्रमिकों ने सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि नोटिस में अकुशल श्रमिक को एक दिन के 541 रुपये के हिसाब से महीने के 14,066 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके बाद ओवर टाइम करने पर अलग से भुगतान होगा। इसी तरह से अर्द्ध कुशल श्रमिकों को 632 रुपये के हिसाब से 16,432 रुपये, कुशल श्रमिक 19,760 और अतिकुशल श्रमिक को 23,218 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। श्रमिकों का कहना है कि यह दर 2013 में लागू हुई थी। श्रमिक बोले ओवरटाइम भी दिया जाए : सोनू और अरविंद ने कहा कि सरकार ने 2026 में नई दर लागू की हैं। जिनके तहत अकुशल श्रमिक को 20,358, अर्द्ध कुशल श्रमिकों को 22,568, कुशल श्रमिकों को 24,804, अतिकुशल श्रमिकों को 26,910 रुपये वेतन प्रतिमाह दिया जाए। इसी दर से ओवर टाइम भी दिया जाए। जिस पर कंपनी के अधिकारियों का कहना हे कि जो नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया है वह श्रम विभाग के अधिकारियों की अनुमति से चस्पा किया गया है। यह मानक के आधार पर तय है।
विज्ञापन

कुछ श्रमिकों का कहना-दर लागू होने से होगा नुकसान : उधर, कुछ कुशल श्रमिकों का कहना है कि यह गेट पर जो दर चस्पा की गई हैं उनसे अकुशल और अर्धकुशल श्रमिकों को फायदा होगा। लेकिन कुशल श्रमिकों को इसका नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed