फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   worker hanged himself

कामगार ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
worker hanged himself
फोटो संख्या-55
विज्ञापन

कामगार ने फंदा लगाकर दी जान
नूरवाला का रहने वाला था मृतक, दो बार हो चुका था तलाक, नशे का सेवन भी करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नूरवाला में एक कामगार ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह बाहर न निकलने पर परिजन उसके कमरे में गए तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजवाया।

नूरवाला निवासी संजय ने बताया कि उसका छोटा भाई रामरत्न (35) पुत्र रामकुमार घोड़ा बुग्गी चलाता था। वह नशे का आदी था। उसकी करीब आठ साल पहले दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों पर तलाक हो गया था। वह अलग कमरे में रहता था। शनिवार को वह काम से आया और कमरे में चला गया। रविवार सुबह आठ बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। पिता ने आवाज लगाई, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। इसी बीच लाइट चली गई, बिजली जाने के आधे घंटे बाद भी वह कमरे से नहीं निकला तो उन्हें संदेह हुआ। बहन ने दरवाजे के बाद बने एक छोटे छेद से देखा तो उसे रामरत्न का हाथ लटका दिखा। बहन ने उन्हें आकर बताया तो वह भाई के कमरे के पास गए, उन्होंने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। संजय ने बताया कि वह चार बहन भाई है, जिनमें रामरत्न दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed