फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker fell down while lifting lenter, died

Panipat News: लेंटर उठाते समय नीचे गिरा कामगार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:18 AM IST
विज्ञापन
Worker fell down while lifting lenter, died
पानीपत। हरिसिंह कॉलोनी में भोला चौक के पास मकान का लेंटर उठाते समय 10 फुट ऊंचाई से नीचे गिरने से कामगार की मौत हो गई। लेंटर को जैक की मदद से ऊपर उठाया जा रहा था। इसी समय संतुलन बिगड़ने से कामगार नीचे गिरा और उसके ऊपर लोहे की सीढ़ी आ गिरी। वह इसके नीचे दब गया। ठेकेदार ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
बबैल रोड शिवनगर निवासी प्रिंस ने बताया कि उसके पिता सुरेश (40) मजदूरी करते थे। वह शुक्रवार सुबह आठ बजे भोला चौक हरि सिंह कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी पर गए थे। मकान का लेंटर उठाने के लिए जैक मशीन लगाई गई थी। पिता घोड़ी पर चढ़कर जेक के नट बोल्ट को घूमा रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और नीचे आ गिरे। लोहे की सीढ़ी पिता के ऊपर आ गिरी। वे इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। ठेकेदार ने भतीजे दीपक के पास हादसे की सूचना दी। परिजन इसके बाद मौके पर पहुंचे और सुरेश को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
पांच दिन पहले दर्शन कर लौटा था सुरेश
परिजनों ने बताया कि सुरेश पांच दिन पहले ही वैष्णो माता के दर्शन कर लौटा था। वह छह बहन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके चार बच्चे हैं। हादसे की सूचना के बाद पत्नी रीना को सदमा लगा है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed