फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies due to electrocution

पानीपत: करंट लगने से मजूदर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution
पानीपत। गुरुनानकपुरा में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर रविवार शाम को काम खत्म कर सीढ़ी उठा रहा था। सीढ़ी 11 हजार हाईवोल्टेज तारों को छू गई। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से शिमली, पटना निवासी रनजीत साव (45) पुत्र सिलव साव अर्जुन नगर में किराए पर रहता था। रनजीत पेशे से मजदूर था। वह कुछ दिन से गुरुनानक पुरा में तिलकराज के निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। रविवार शाम को काम खत्म कर जब वह सीढ़ी हटाने लगा तो सीढ़ी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाईवोल्टेज तारों से स्पर्श हो गई। करंट लगने से वह झुलस गया। मकान मालिक उसे सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बेटों और दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed