फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women's volleyball team won gold in Inter Zonal Championship

Panipat News: महिला वालीबॉल टीम ने इंटर जोनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Women's volleyball team won gold in Inter Zonal Championship
पानीपत। आर्य कॉलेज की महिला वालीबॉल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित वालीबॉल इंटर जोनल महिला चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 16 अक्तूबर को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने शुक्रवार को टीम का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापकों व कोच को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने बधाई संदेश में कहा की यह पूरे आर्य कॉलेज परिवार के लिए खुशी के पल हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज खिलाड़ियों ने इंटर जोनल वालीबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर पूरे आर्य कॉलेज परिवार को दिवाली का उपहार दिया है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा वालीबॉल इंटर जाेनल महिला चैंपियनशिप में पहले मैच में आर्य कॉलेज की टीम ने गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर को 3-0 से, सीआईएसकेवी पुंडरी को 3-0, एसडी कॉलेज पानीपत को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। महाविद्यालय की टीम ने फाइनल में डीएवी गर्ल्स कॉलेज करनाल को एकतरफा 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया की खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत महाविद्यालय की 11 महिला खिलाड़ी का चयन विश्वविद्यालय की टीम के कैंप में हुआ है। इनमें तनु राठी, मोनिका, हैप्पी भाटी, प्रेरणा रावल, वंदना, सोनिया, संजना, महक पांडे, समीक्षा, पूजा और नाजिया का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों में कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थियों का खेल कोटे में सरकारी नौरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed