फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   women hand over women policemen

महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
women hand over women policemen
गांव लोहारी के अंकुश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में सोमवार को 200 से अधिक महिलाएं, युवक और बुजुर्ग लघुसचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले एसपी और प्रशासन के खिलाफ लघ़ु सचिवालय के गेट पर नारेबाजी की और अंदर घुसने का प्रयास किया। गेट पर तैनात महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ गुस्साई महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने गेट का शीशा तोड़ दिया। जिस पर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। हालांकि बाद में पांच ग्रामीण एसपी से मिले और पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि एसपी ने सुनवाई नहीं की और दफ्तर से जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

लोहारी निवासी मृतक अंकुश के भाई नीरज ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपी बिट्टू, पवन, दिनेश, कीमती, राजपाल, जयसिंह को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सरपंच संदीप, उसके भाई संजय समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। एसपी ने मामले की जांच सीआइए-1 को सौंप रखी है, जिनका कहना है कि पांचों आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले, इस लिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। जिस पर सरपंच समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर ग्रामीणों के साथ लघु सचिवालय पहुंचे थे, जहां पर पुलिस ने उनको रोका और हाथापाई की। वहीं वह, पाला, ईश्वर, संदीप, रामफल और विनोद एसपी मनीषा चौधरी से मिले थे, उसने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की ।
विज्ञापन

एसपी से नाराज ग्रामीण सासंद के आश्वासन पर घर लौटे
लोहारी मामले में एक बजे सभी ग्रामीण एसपी से नाराज होकर सासंद संजय भाटिया के पास पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सांसद ने आश्वासन दिया कि दो सप्ताह के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिस आश्वासन पर सभी ग्रामीण गांव वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस और दो डीएसपी ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक पुलिस भी रही मुस्तैद
लघु सचिवालय में दिनभर अलग-अलग मामलो में प्रदर्शन चलता रहा। वहीं इन प्रदर्शन को संभालने के लिए शहर थाना पुलिस प्रभारी योगेश कुमार व उनकी टीम, मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार व उनकी टीम, महिला थाना प्रभारी किरण नैन व उनकी टीम, वहीं महिला डीएसपी पूजा डाबला, डीएसपी वीरेंद्र सैनी मुस्तैद रहे। वहीं जीटी रोड पर पैदल मार्च निकालते आ रहे अंबेडकर सेना के सदस्यों को संभालने के लिए ट्रेफिक पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाया।
- सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में 90 पर केस दर्ज-
शहर थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि लोहारी गांव से सुबह ग्रामीण आए थे। जिनको समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और लघु सचिवालय के गेट का शीशा तोड़कर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाया है। इसी जुर्म में करीब 80 अन्य व 10 नाम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वर्जन : एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि संबंधी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्रवाई।
विरोध:2
- तीन किशोरों की हत्या के मामले में पहुंचे परिजन भी वीआइपी गेट पर धरने पर बैठे
थर्मल। गांव बिंझौल स्थितल् ब्लीच हाउस में धागा लेने के अरुण, वंश और लक्ष्य की मौत के मामले में ग्रामीण सोमवार को एसपी से मिलने पहुंचे। उनका कहना है कि एसपी ने विसरा रिपोर्ट आने तक का इंतजार करने की बात की और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी के इस आश्वासन से परिजन और ग्रामीण संतुष्ट नहीं थे, जिस पर लघ़ु सचिवालय के वीआइपी गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। वहीं इस मामले 21 सदस्यीय कमेटी की गांव में पंचायत हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई को हरियाणा के साथ-साथ कई राज्यों से कश्यप समाज के लोग इकट्ठा होंगे और लघु सचिवालय पानीपत के सामने महापंचायत करेंगे ।
विरोध-3
- तांत्रिक घोषित कर गांव में नंगा घुमाया, बेटी के साथ पिता न्याय के लिए धरने पर बैठा
गांव निंबरी निवासी विनोद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसका छाजपुर निवासी व्यक्ति के साथ लेनदेन था। विनोद ने आरोप लगाए कि उसने पैसे देने के बहाने बुलाकर उसके पीटा और तांत्रिक घोषित कर गांव में नंगा घुमाया। विनोद ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने दबंगों का साथ दिया। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने के विरोध में विनोद अपनी बेटी के साथ ही लघु सचिवालय के सामने धरना देकर बैठ गए।

विरोध-4
- काबड़ी गांव की विवादित जमीन के विवाद पर प्रदेशस्तर पर इकट्ठा हुए अंबेडकर सेना के सदस्य-
काबड़ी गांव में चल रहे भीम राव आंबेडकर की मूर्ति टूटने और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की 250 वर्ग गज जगह को लेकर आंबेडकर सेना संगठन के जिला स्तर पर सदस्य इकट्ठा हुए। उन्होंने बस स्टैंड से लेकर स्काई लार्क तक पैदल मार्च निकाला और लघु सचिवालय के सामने एलिवेटिड पुल के नीचे धरना प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने एसडीएम को एसपी के नाम मांग पत्र सौंपा और काबड़ी गांव के सरपंच व अन्य 12 को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed