{"_id":"6af2359b208ff9f293041c4a","slug":"cold-weather-to-pose-a-challenge-corporation-to-inspect-electrical-equipment-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167332-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठंड बनेगी चुनाैती, बिजली उपकरणों की जांच करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठंड बनेगी चुनाैती, बिजली उपकरणों की जांच करेगा निगम
विज्ञापन
पानीपत। गर्मियों में भीषण गर्मी और बढ़े हुए बिजली लोड के बीच बिजली ढांचे पर पड़े दबाव के बाद अब सर्दियों की चुनौती सामने है। धुंध और नमी का मौसम शुरू होने से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखना जरूरी है।
इसके लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने जिले के बिजली घरों का व्यापक निरीक्षण और आवश्यक रखरखाव कार्य करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी सब स्टेशनों में तकनीकी उपकरणों की जांच और खामियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।पानीपत जिले में एचवीपीएनएल के 132 और 220 केवी क्षमता के 18 बिजलीघर हैं।
इनमें लगे पावर ट्रांसफार्मरों के ऑयल लेवल, ब्रीदर में सिलिका जेल, बुशिंग और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की स्थिति जांची जाएगी।
गर्मियों में अधिक लोड के कारण उपकरणों पर पड़े दबाव को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता और उनकी तकनीकी स्थिति पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा।
वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली वितरण व्यवस्था के अंतर्गत आने वाली लाइनों, ढीले तारों, जर्जर खंभों और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की पड़ताल की जरूरत है।