फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman's body found hanging, family alleges in-laws murdered and hanged her

Panipat News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजन का आरोप ससुरालियों ने हत्या कर लटकाया

Thu, 29 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, family alleges in-laws murdered and hanged her
नरगिस का फाइल फोटो। परिजन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की खटीक बस्ती में एक महिला नरगिस (24) का शव मंगलवार रात को फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी मृतका के साथ मारपीट करते थे। एक साल पहले बेटे के जन्म के समय भी उसे घर से निकाल दिया था। परिजनों ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना चांदनीबाग क्षेत्र की विद्यानंद कॉलोनी निवासी मुनेजा ने बताया कि उनकी बेटी नरगिस का निकाह अप्रैल 2024 में खटीक बस्ती के फरमान के साथ हुआ था। फरमान बेकरी की दुकान चलाता है। शादी के समय दान दहेज दिया था और मांग के अनुसार अपाचे मोटरसाइकिल दी थी, इसके बावजूद भी ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए दबाव बनाया। आरोपी दहेज के लिए नरगिस को प्रताड़ित करते थे। कई बार वह पंचायत लेकर उनके घर पर गए तो उनके सामने भी उसकी पिटाई की। एक साल पहले उसने बेटे को जन्म दिया। उस समय भी उसे प्रताड़ित किया गया। मंगलवार रात को करीब साढ़े 11 बजे उनके पास खटीक बस्ती से ही एक व्यक्ति का फोन आया कि नरगिस का शव फंदे पर लटका है। सूचना मिलते ही वह तुरंत खटीक बस्ती पहुंचे तो देखा कि नरगिस का शव तख्त पर पड़ा है। ससुरालियों ने बताया कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जिस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ससुरालियों पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतका की मां ने कहा कि ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी, जिसके बाद सेक्टर-29 थाना व किशनपुर चौकी पुलिस घटना मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मृतक के पति फरमान समेत सास, जेठ, जेठानी और ननद के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में बीएनएस की धारा 80 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाए। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29

नरगिस का फाइल फोटो। परिजन

नरगिस का फाइल फोटो। परिजन

नरगिस का फाइल फोटो। परिजन

नरगिस का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed