फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman swallowing poison due to 4.67 crore loss

4.67 करोड़ की लगी चपत तो महिला ने खाया जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
woman swallowing poison due to 4.67 crore loss
सेक्टर 13-17 में एक ब्यूटी पार्टर संचालिका ने बुधवार रात साढ़े 10 बजे जहर निगल लिया। परिजनों ने उसको सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें घटना के लिए एक व्यवसायी महिला समेत 16 लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका कमेटी संचालित करती थी, जिसे झांसा देकर आरोपियों ने 4.67 करोड़ रुपये रकम ले ली, लेकिन वापस नहीं किया। ऐसे में अन्य लोगों की रकम वह वापस नहीं कर पा रही थी, जिस कारण उसे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रियंका गर्ग ने अपने नोट में लिखा कि वो सेक्टर 13-17 में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसने अपने पास कमेटी भी डलवाई थी। कमेटी से एक युवक ने 5 लाख, एक महिला ने 50 लाख, एक अन्य व्यक्ति ने 60 लाख रुपये, एक कोरियर वाले ने 40 लाख रुपये और सेक्टर 13-17 निवासी एक व्यवसायी महिला ने तीन करोड़ रुपये हड़प लिए। उसका आरोप है कि कारोबारी महिला ने उसे झांसे में लिया था और लोगों का पैसा दुबई की कंपनी में लगवाकर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था। आरोप है कि कमेटी में पैसा लगाने वाला एक व्यक्ति उसके मकान पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। दूसरी ओर कमेटी में पैसा लगाने वाले लोग उस पर लगातार वापसी का दबाव बना रहे थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। प्रियंका ने नोट में लिखा कि वो इन लोगों से परेशान होकर ही आत्महत्या कर रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल ब्यूटी पार्लर संचालिका की सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

-आरोपी कारोबारी महिला के खिलाफ एसपी को भी दी शिकायत-
अपना एंक्लेव निवासी कारोबारी महिला और उसके परिवार पर शहर के 40 परिवारों से 80 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने दुबई में अपने संबंधी की मदद से शहर के लोगों को रकम पर 10 प्रतिशत ब्याज देने और कंपनी के शेयर खरीदने का झांसा देकर लोगों से लगभग 80 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि आरोपी महिला लोगों के रुपये हड़प कर देश छोड़ने की फिराक में है। इस संबंध में प्रियंका गर्ग और एकता बंसल ने पहले एसपी को शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है- कमलजीत
महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के अभी बयान दर्ज करने हैं। मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे। इनका आपस में पैसे का लेनदेन था।
कमलजीत सिंह, प्रभारी सेक्टर 13-17 पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed