{"_id":"6133d0208ebc3ee531056390","slug":"woman-jumped-from-third-floor-swallowing-poisonous-substance-died-in-hospital-panipat-news-knl821665136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगल तीसरी मंजिल से कूदी महिला, अस्पताल मेेेें मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ निगल तीसरी मंजिल से कूदी महिला, अस्पताल मेेेें मौत
विज्ञापन
उझा रोड पर गुर्जर भवन की इमारत की तीसरी मंजिल से शनिवार सुबह छह बजे एक महिला ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान खुलासा हुआ कि महिला ने जहरीले पदार्थ का भी सेवन किया है। वहीं परिजनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
अर्जुन नगर निवासी मृतका के भाई ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय बहन की शादी सेक्टर-24 निवासी के साथ हुई थी। जीजा की दो माह पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बहन ससुराल में रहती थी। बहन के घर में देवर भी अपने बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि बहन का देवर अपने भाई की मौत के बाद मकान बेचने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बहन उसे मना कर रही थी। इसी वजह से वह मानसिक परेशानी चल रही थी। वह शनिवार को सुबह छह बजे निकली थी। कुछ देर बाद अज्ञात फोन नंबर से कॉल आया और बहन के गुर्जर भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और बहन को सामान्य अस्पताल लेकर गए। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि बहन ने किसी जहरीले पदार्थ का भी सेवन किया है। वहीं इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
देवर ने लगाया आरोप, भाभी को एक युवक करता था ब्लैकमेल
वहीं देवर ने भाभी की मौत पर चौंका देने वाला खुलासा किया। देवर का कहना है कि भाभी शुक्रवार रात उनके पास आई थी। कहा था कि मैं परेशान हूं और आत्महत्या करना चाहती हूं। देवर ने बताया कि उसका भाई गाड़ी चलाता था। जिस गाड़ी पर गांव गोयला कलां निवासी एक युवक ड्राइवर था। भाभी ने कहा था कि भाई की मौत के बाद ड्राइवर ने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए और फिर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा था। वह उसे ब्लैकमेल करता था। ड्राइवर ने दूसरों से भी उसके संबंध बनवाए। अब वह जीना नहीं चाहती।
विज्ञापन
सुबह एसपी को शिकायत देंगे, आश्वासन देकर समझाया था
देवर ने उसने भाभी को कहा था कि वह सुबह साथ मिलकर एसपी ऑफिस जाएंगे और आरोपी के खिलाफ शिकायत देंगे, लेकिन आत्महत्या कोई जरिया नहीं है। जिसके बाद वह मान गई और अपने कमरे में चली गई, लेकिन सुबह अचानक आई कॉल ने उन्हें झकझोर कर रख दिया।
भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल दुष्कर्म का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर परिजनों की तरफ से ऐसी कोई शिकायत दी जाती है तो उसकी जांच की जाएगी।
-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी