{"_id":"691f7d073d33e3832f091ffe","slug":"woman-duped-of-rs-963-lakh-by-giving-her-online-task-panipat-news-c-18-knl1018-784743-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑनलाइन टास्क देकर महिला से 9.63 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑनलाइन टास्क देकर महिला से 9.63 लाख ठगे
Fri, 21 Nov 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जडोली गांव की महिला कोमल से टास्क पूरा करने का झांसा देकर नौ लाख 63 हजार 903 रुपये की ठगी कर ली गई। महिला ने फेसबुक पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखकर उस पर क्लिक किया था। इसके बाद ठगों ने महिला को एक टेलीग्राम चैनल में जोड़ दिया और टास्क पूरा करने की बात कहते हुए उसके खाते में छोटी राशि भेजी। इससे शिकायतकर्ता का विश्वास बढ़ गया तो उसे बड़े टास्क दिए और ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें वर्क फ्रॉम होम के बारे में बताया गया था। उन्होंने काम के लिए उस लिंक पर क्लिक कर लिया। इससे उन्हें एक टेलीग्राम चैनल पेक्सफुल डाटा टास्क 18 40-50 प्रतिशत में जोड़ दिया। इस ग्रुप में अविनाश शर्मा ने उन्हें टास्क पूरे करके रुपये कमाने के बारे में बताया। उन्होंने उनसे पहले एक हजार रुपये का टास्क दिया। उन्होंने यह टास्क पूरा किया तो इसके बाद उन्हें एक हजार 500 रुपये बैंक खाता में मिले। इसके कुछ समय बाद उन्होंने ग्रुप का नाम बदल कर रिप्पल एचआरएक्स कर दिया जिस कारण उनका विश्वास बढ़ गया।
कई छोटे टास्क के बाद उन्हें पेड टास्क पूरे करने को कहा। इसमें उन्हें बताया कि उन्हें यहां ज्यादा मुनाफा होगा। उन्हें ठगों पर पर विश्वास हो गया। बार-बार आरोपी उसे पेड टास्क पूरे करने की बात कहते रहे और वह कहे अनुसार पेड टास्क में पैसे लगाकर पूरे करने लगीं। उनके साथ नौ लाख 63 हजार 903 रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। उन्होंने यह पैसा अपने बैंक खाते की कुंजपुरा ब्रांच से आरोपियों के बताए हुए खातों में डाला है। साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। अगर फोन पर कोई किसी भी तरह से पैसे की मांग करे तो पहले उसकी पूरी जांच करें। ताकि ऑनलाइन होने वाली ठगी से बचा जा सके।