फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman attending Nirankari Samagam dies after being hit by car

Panipat News: निरंकारी समागम में आई महिला की कार की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Woman attending Nirankari Samagam dies after being hit by car
समालखा। पंजाब के अमृतसर से समालखा निरंकारी समागम में आई एक महिला अनुयायी की जीटी रोड पर एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोपी कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। समालखा थाना पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में अमृतसर निवासी बलराज सिंह ने बताया वह तीन नवंबर को अपनी पत्नी कलविंद्र कौर (38), दो बच्चों व अपनी साली राजविंद्र कौर निवासी तेहानपुर जिला गुरदासपुर, पंजाब के साथ घर से पानीपत के लिए चला था। उनको निरंकारी समागम में आना था। वह चार नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे समालखा पहुंचे। वे सब जीटी रोड किनारे खड़े थे। इसी वक्त एक कार पानीपत की ओर से आई और उसकी पत्नी कलविंद्र कौर को सीधी टक्कर मार दी। कार चालक वहां से फरार हो गया। वह अपनी पत्नी को गन्नौर के पास एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कलविंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed