फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wolf Pack Eleven team defeated Buana Lakhu team and captured the trophy

Panipat News: वोल्फ पैक इलेवन टीम ने बुआना लाखू टीम को हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Wolf Pack Eleven team defeated Buana Lakhu team and captured the trophy
फोटो--8
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इसराना। आठवीं डीआर कॉर्पोरेट 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट वोल्फ पैक इलेवन टीम ने कब्जा जमाया है। टीम ने फाइनल मैच में बुआना लाखु टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

काकोदा गांव स्थित डीआर इंटरनेशनल स्कूल मैदान में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। यह मैच वोल्फ पैक इलेवन टीम व बुआना लाखू टीम के मध्य खेला गया। बुआना लाखू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज वर्मा के 51 रन व सुरेश पंघाल के 35 रनों की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन बनाए। सुनील बल्लू को मैन आफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में 6 टीम लीग सिस्टम से खेली और कुल 18 मैच खेले गए। टूर्नामेंट में लक्ष्य खोखर ने सर्वाधिक 287 व अजित मलिक ने 232 रन बनाए। अवि वर्मा ने सर्वाधिक 13 विकेट लिए व रविंद्र मास्टर ने 11 विकेट लिए। 127 रन व 9 विकेट लेकर ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले सलीम को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजय राणा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक चुने गए। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डीआर संस्थान के चेयरमैन कपिल भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि अजय गोयल ने वोल्फ पैक इलेवन टीम के कप्तान सोनू खोखर को विजेता ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर सोनू गोयल, सतेंद्र पहल, एडवोकेट दीपक मलिक,अमित खोखर, सुमित खोखर व जयबीर खोखर मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed