{"_id":"652ce08ccb8db53f11006ed6","slug":"withdrawal-of-rs-1-lakh-from-womans-account-by-pretending-to-be-an-employee-of-pf-department-panipat-news-c-244-1-sknl1015-7710-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पीएफ विभाग का कर्मचारी बनकर महिला के खाते से निकाले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पीएफ विभाग का कर्मचारी बनकर महिला के खाते से निकाले एक लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पीएफ विभाग का कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने सेक्टर 11 की रहने वाली एक महिला को अपने जाल में फंसाया और खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर चांदनीबाग थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सेक्टर-11 निवासी पूनम मित्तल ने बताया कि उन्होंने अगस्त-2023 में पेंशन फाॅर्म ऑनलाइन भरवाया था। उसके पास 22 सितंबर को शाम चार बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने कहा कि वह पीएफ के कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने फोन में हाेप टू डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। उसने एप डाउनलोड की तो उसका फोन हैंग होकर अपने आप स्विच ऑफ हो गया। उसने आधे घंटे बाद फोन चालू किया तो उसके खाते से 106400 रुपये कटे मिले। आरोपी यह राशि दो बार में खाते से निकाली है।