फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   With the arrival of mustard, purchase and lifting also increased

Panipat News: सरसों की आवक के साथ खरीद और उठान भी आई तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
With the arrival of mustard, purchase and lifting also increased
पानीपत। मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। साथ ही रोजाना मंडियों में सरसों का उठान कार्य भी किया जा रहा है। मंडियों में सरसों की अब तक कुल 15486.21 क्विंटल आवक हुई है। 14219.15 क्विंटल की मंडियों में सरकारी खरीद की गई है। इसके साथ उठान भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। सरकारी एजेंसियों द्वारा रोजाना किसानों की सरसों को खरीदा जा रहा है। जिले की मंडियों में सरसों की खरीद का कार्य पूरे मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है। पानीपत मंडी में 7180.11 क्विंटल की आवक हुई है व 6914 क्विंटल की खरीद अभी तक हुई है हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग द्वारा यह खरीद की गई है। समालखा मंडी में 3168.4 क्विंटल की आवक हुई है व 3092.45 क्विंटल की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। मतलौडा मंडी में 1600.7 क्विंटल की आवक अभी तक हुई है व 1403.7 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की गई है। बापौली मंडी में 57 क्विंटल कि अभी तक आवक हुई है। 57 क्विंटल की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग द्वारा की गई है। इसराना मंडी में 3480 क्विंटल की आवक हुई है 2752 की खरीद हैफेड द्वारा की गई है। बाबरपुर मंडी में अभी तक किसी भी तरह की आवक व खरीद की सूचना नहीं है। किसान रामबीर, फतेह सिंह और रणधीर सिंह ने बताया कि सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडियों में रोजाना सरसों की खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। साथ ही मंडियों में सुविधाओं के अभाव के कारण किसानों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed