फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wind speed is continuously increasing, clouds may appear today

Panipat News: लगातार बढ़ रही हवा की रफ्तार, आज छा सकते हैं बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Wind speed is continuously increasing, clouds may appear today
दिनभर खिली धूप से खेतों में छाई हरियाली। संवाद
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड महसूस की गई जबकि खिली धूप से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को बादल छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से लोगों को कोहरे से राहत मिली है वहीं शनिवार को हवा की रफ्तार तेज रही। सुबह ही धूप निकलने से ठंड से राहत मिली लेकिन छांव में ठंड महसूस की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार बढ़ने से किसानों की सरसों की फली झड़ने का डर सताने लगा है। परढ़ाना निवासी राजबीर ने बताया कि पिछले सप्ताह बारिश के पानी ने फसलों में खाद का काम किया है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि रविवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी जिससे तापमान में कमी आ सकती है। अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed