फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will show a glimpse of Haryanvi culture in Maharashtra

Panipat News: महाराष्ट्र में दिखाएंगे हरियाणवी संस्कृति की झलक

Tue, 09 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Will show a glimpse of Haryanvi culture in Maharashtra
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाटिका प्रतियोगिता 2023-24 में हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी हरियाणवी संस्कृति व कला का जलवा दिखाएंगे। नागपुर में 29 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 45 अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।
अधिकारियों काे 18 जनवरी तक प्रतिवेदन करना होगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जरूरी निर्देश दिए हैं। पंचकूला में 22 जनवरी को स्क्रीनिंग होगी। सभी विभागाध्यक्ष को जारी निर्देशों में कहा है कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के अनुसार ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज संगीत, नृत्य एवं शोर्ट प्ले प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 29 जनवरी से दो फरवरी तक महाराष्ट्र के नागपुर में वसंतराव देशपांडे हाल में किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में केवल राज्य सरकार के विभागों में कार्यरत नियमित अधिकारी व कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। विभिन्न विधाओं में प्रत्येक राज्य से एक मैनेजर सहित केवल 45 प्रतिभागी जाने है। इसके लिए विभाग द्वारा 22 जनवरी को सुबह नौ बजे से पंचकुला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी सभागार में स्क्रीन टेस्ट किया जाएगा। इसकी कोई फीस नहीं है, लेकिन चयन के लिए स्क्रीन टेस्ट में प्रतिभागियों का आने-जाने का खर्चा स्वयं का होगा। प्रत्येक विधा की प्रतियोगिता के लिए 100-100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीनिंग में भाग लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रायल के दौरान केवल मंच व माइक उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य किसी भी वाद्य उपकरण, खाने इत्यादि का प्रबंध प्रतिभागी अपने स्तर पर करेगें। 22 जनवरी को शाम तक उपरोक्त प्रतियोगिता के लिए चयनित अधिकारियों या कर्मचारियों की सूची फाइनल कर दी जाएगी। संवाद





लघुनाटिका में मिलेंगे व्यक्तिगत पुरस्कार
विभिन्न प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सहायक भूमिका), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सहायक भूमिका), बाल कलाकार (केवल सरकारी कर्मचारी), सर्वश्रेष्ठ उत्पादन, सर्वोत्तम दिशा, सर्वश्रेष्ठ खेल शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार उस नाटक को दिया जाएगा जो उपरोक्त सात श्रेणियों में अधिकतम अंक प्राप्त करेगा। खेल की अधिकतम अवधि 60 मिनट होगी। खेल की न्यूनतम अवधि 30 मिनट से कम नहीं होनी चाहिए।



नागपुर में अखिल भारतीय सिविल सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारी हरियाणवी संस्कृति व कला की झलक दिखाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश सरकार में कार्यरत 45 अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। - डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed