फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will know the condition of disease in 10 villages by doing survey

Panipat News: सर्वे कर 10 गांवों में जानेंगे बीमारी का हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Will know the condition of disease in 10 villages by doing survey
पानीपत। इंडिया काउंसलिंग ऑफ मेडिकल रिसर्च ( ईसीएमआर ) की टीम पानीपत में सर्वे कर लोगों में बीमारी का पता लगा रही है। रिसर्च टीम ने इसके लिए पहले खोतपुरा सामुदायिक केंद्र के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों को चुना है। टीम खोतपुरा गांव में अपना सर्वे कर चुकी है। यहां टीम ने 200 घरों में 59 दिन तक जांच की है। अब नोहरा गांव में सर्वे शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

टीम छह माह में आठ हजार लोगों की जांच करेगी। टीम बुजुर्गों में शुगर, ह्दय रोग, बीपी व कैंसर के कारणों पर भी अध्ययन कर रही है। टीम ने 23 दिसंबर 2024 को अपना यह सवे शुरू किया था। 10 सदस्यीय ईसीएमआर टीम का नेतृत्व डाॅ. रुचिका गुप्ता व समन्वय अधिकारी डाॅ. सीपी यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. रुचिका ने बताया कि अब गांवाें में फेफड़ों के टेस्ट व पेशाब की भी जांच की जाएगी। इसके लिए मशीन ऑर्डर कर दी गई हैं। एक माह के भीतर ये टेस्ट भी शुरू हाे जाएगा। छह माह से पांच साल से कम उम्र बच्चाें से पूछा जा रहा है कि दो सप्ताह पहले दस्त, बुखार, खांसी ताे नहीं हुआ है, अगर हुआ था ताे क्या इलाज लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

19 से 59 साल के लाेगाें के ब्लड प्रेशर, शुगर, लीवर, ह्दय, घुटने की जांच की जा रही है। तनाव की समस्या ताे नहीं हैं, खून की कमी ताे नहीं हैं। गुर्दाें में खराबी ताे नहीं हैं। लंबी सांस की कमी ताे नहीं हैं। शुगर का भी वाे टेस्ट कर रहे हैं । 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गाें में अचानक गिर जाना, चलते-चलते गिर जाना जैसी बीमारियाें के पता लगा रहे हैं।

10 गांवाें के आठ हजार लोगों की होगी जांच ः डाॅ. रुचिका गुप्ता ने बताया कि खाेतपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले 10 गांव चुने गए हैं। हर गांव के 200 घर जांचने हैं। जिसमें छह माह में आठ हजार लाेग जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed