{"_id":"61b3b4a3b6e9f6467e4a7c68","slug":"will-celebrate-victory-at-singhu-border-will-come-back-after-uprooting-the-tent-panipat-news-knl923617159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघु बॉर्डर पर मनाएंगे जीत की खुशी, तंबू उखाड़कर आएंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघु बॉर्डर पर मनाएंगे जीत की खुशी, तंबू उखाड़कर आएंगे वापस
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर रणनीति को समझाते हुए बिंटू मलिक।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान आंदोलन खत्म होने पर शनिवार को जिले के किसान डाहर टोल प्लाजा से सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। सिंघु बॉर्डर पर सुबह 11 बजे जीत का जश्न मनाने के बाद किसान घर लौटेंगे। सुबह करीब नौ बजे डाहर टोल प्लाजा पर किसान एकजुट हो जाएंगे। बताते हैं कि दस हजार से ज्यादा गाड़ियां पानीपत टोल प्लाजा से होते हुए सिंघु बॉर्डर गईं हैं।
उधर, शुक्रवार को पानीपत टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी पानीपत के नेतृत्व में एक बैठक हुई। देशव्यापी किसान आंदोलन की जीत को लेकर शनिवार को विजय दिवस की तैयारियों चर्चा की गई, लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक जयकरण कादियान ने की। इस मौके पर फैसला लिया गया कि किसान ढोल नगाड़ों और विजय जुलूस के साथ घर वापसी करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक जयकरण कदियान, पूर्व उप प्रधान बिंटू मलिक, सुनीत दत्त एवं अन्य किसान मौजूद रहे।
समालखा और पानीपत टोल प्लाजा पर किसानों का किया जाएगा स्वागत
381 दिन बाद किसान आंदोलन खत्म होने पर किसान जश्न मनाकर घर वापसी करेंगे। समालखा और पानीपत टोल प्लाजा पर पंजाब की ओर जाने वाले किसानों का फूल-मालाओं एवं फूलों की वर्षा से स्वागत किया जाएगा। सुबह 10 बजे समालखा में मजदूर किसान, खेत मजदूर, सामाजिक संगठन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सामाजिक चिकित्सक संघ आदि स्वागत करेंगे। पानीपत टोल प्लाजा पर भी संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
तंबू उखाड़ने के बाद पंजाब के किसानों के साथ करेंगे वापसी: सोनू
डाहर टोल प्लाजा पर शनिवार को जिले के किसान एकजुट होंगे और वहां पर जिले के किसानों को सम्मानित करने के बाद सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। सिंघु बॉर्डर पर जीत का जश्न मनाने के बाद जिले के किसान तंबू उखाड़कर पंजाब के किसानों के साथ वापस आएंगे। पानीपत में भी तंबू उखाड़े जाएंगे। पंजाब लौटने वाले किसानों का स्वागत करने और लंगर खिलाने के बाद पानीपत टोल प्लाजा का भी तंबू उखाड़ा जाएगा।
- सोनू मालपुरिया, जिला प्रधान, भारतीय किसान यूनियन

किसानों को संबोधित करते हुए सुनीत दत्त।- फोटो : Panipat