फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will anoint Lord Shiva with 51 kg milk on Mahashivratri

Panipat News: महाशिवरात्रि पर 51 किलो दूध से करेंगे भगवान शिव का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Will anoint Lord Shiva with 51 kg milk on Mahashivratri
पानीपत। महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। यह दिन को शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन कई जगहों पर शिव भक्त भगवान शिव की बरात निकालते हैं। मंदिरों में शिव विवाह का आयोजन किया जाता है। महिलाएं पूरा दिन भजन-कीर्तन करती हैं।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि देवी मंदिर में 11वीं और 12 वीं शताब्दी के हरि-हर भगवान का रूप स्थापित है। इसकी अपनी अलग ही मान्यता है। यहां लोग दूर-दूर से पूजा करने के लिए आते हैं और भगवान हरी-हर के आशीर्वाद से उनकी मनोकामनाएं पूरी भी होती हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का 51 किलो दूध से अभिषेक किया जाएगा और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दिन शिव पूजा-अर्चना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर देशभर में भगवान शिव का पूरा परिवार माता पार्वती और उनके बच्चे भगवान कार्तिक और गणेश की पूजा भी की जाती है।
विज्ञापन

भगवान शिव का अभिषेक करते समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। रात्रि के समय भी अभिषेक करना चाहिए और अगले दिन सुबह दान करके व्रत खोलना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed