{"_id":"c482ee83d597023d7df2f2cd785bf141","slug":"wife-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से परेशान पत्नी ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से परेशान पत्नी ने दी जान
अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा में पति की मनमानी से परेशान एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विवाहिता पति के बच्ची छीनने से आहत थी और वह मतलौडा में अपनी बुआ के यहां
रहती थी। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रियंका अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ पिछले तीन माह से मतलौडा की रामनगर कालोनी में अपनी बुआ के पास रह रही थी। शनिवार को उसका पति सोनू आया और प्रियंका से अपनी एक साल की बेटी को छीनकर ले गया। इससे आहत प्रियंका ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसको अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पति सोनू के खिलाफ 304बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गन्नौर के गांव भौरा निवासी सुभाष ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी करीब चार साल पहले कलायत, कथैल निवासी सोनू के साथ की थी। सोनू दहेज को लेकर प्रियंका को तंग करता था और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर प्रियंका ने एक बार शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बीच में आकर सुलह करवा लिया। आरोप है कि इसके बाद भी सोनू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
प्रियंका अपने पति से तंग आकर एक साल की बेटी को लेकर मतलौडा अपनी बुआ के यहां आकर रहने लगी। शनिवार को प्रियंका घर पर अकेली थी। उसका पति सोनू वहां आया और उससे बच्ची को छीन ले गया। इससे परेशान होकर प्रियंका ने जहर खा लिया।