{"_id":"66270c80b6f6f2932606db57","slug":"wife-committed-suicide-by-hanging-herself-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117178-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पति दो लाख रुपये के लिए कर रहा था परेशान, पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पति दो लाख रुपये के लिए कर रहा था परेशान, पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी में पति अपनी पत्नी को दो लाख रुपये दहेज के लिए परेशान कर रहा था। इससे परेशान पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता को शादी के बाद से ही परेशान किया जा रहा था। मृतका के भाई ने उसके पति, ससुर व सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है । पुलिस ने मामले में आरोपी पति व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गोहाना के उत्तम नगर निवासी गुलशन ने बताया कि उसकी बहन मोनिका (31) की शादी चार साल पहले पानीपत के अंसल निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। अमित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद मोनिका ने तीन साल की हर्षिता व तीन माह की अराध्या को जन्म दिया। अमित उसकी बहन मोनिका को दहेज के लिए परेशान करता था। मोनिका ने दोनों बेटियों को मायके में ही जन्म दिया था। अब हर्षिता उनके पास रहती थी। अराध्या उसकी बहन मोनिका के पास अंसल में रहती थी। हर्षिता को अपने पास लाने के लिए अमित उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। आए दिन मोनिका से मारपीट की जाती थी। रविवार शाम को भी मोनिका की पिटाई की गई। रात दो बजे उनके पास अमित ने कॉल करके बताया कि मोनिका उल्टी कर रही है। वह सूचना मिलते ही अपने दोस्त कमल के साथ टोल प्लाजा स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा। यहां आकर देखा तो मोनिका का शव पड़ा था। उनको बताया गया कि मोनिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मोनिका के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। मोनिका ने दहेज से प्रताड़ित होकर अपनी जान दे दी। मोनिका को उसका ससुर प्रभू दयाल व सास कृष्णा भी परेशान करती थी। उनकी पुलिस से मांग है कि तीनों पर कार्रवाई की जाए।
वर्जन-
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी पति व सास पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।