फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife caught her Jagran party organizer husband with his girlfriend and created a ruckus

Panipat News: पत्नी ने जागरण पार्टी संचालक पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Wife caught her Jagran party organizer husband with his girlfriend and created a ruckus
पानीपत। पति पत्नी और वो के बीच की लड़ाई वीरवार को पानीपत-खटीमा हाईवे पर उतर आई। सनौली खुर्द के नजदीक तामशाबाद गांव स्थित टोल प्लाजा के पास जागरण पार्टी संचालक को उसकी पत्नी ने एक अन्य युवती के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी और उसके मायके वालों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और उसकी कार में तोड़फोड़ की। इस बीच युवती गाड़ी से उतरकर चली गई।
विज्ञापन

पत्नी का आरोप है कि पति का सात साल से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति ने उसे मात्र 150 रुपये खर्च दिया और प्रेमिका को डेढ़ लाख रुपये फोन दिलाया। हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, थाना सनौली पुलिस का कहना है कि उनके पास इसकी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तहसील कैंप निवासी एक युवक जागरण पार्टी का संचालक है। करीब आठ साल पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उनका एक सात साल का बेटा भी है। युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। शुक्रवार को युवक अपने कुछ साथियों और एक अन्य युवती के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार से लौट रहा था। जैसे ही वह सनौली क्षेत्र में तामशाबाद गांव स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उसकी पत्नी व उसके मायका वालों ने उनकी कार को रोक लिया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पत्नी ने युवक पर दूसरी युवती से संबंध होने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का आरोप है कि जब उसने पति को महिला के साथ पकड़ा तो उसने कार से कुचलने का प्रयास किया। जिसके बाद मेरे भाई ने हेलमेट से कार के शीशे पर वार किया था। महिला का कहना है कि उसका दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पिछले सप्ताह उसने प्रेमिका को डेढ़ लाख रुपये महंगा फोन दिलाया था। वहीं उसके खर्च के लिए मात्र 150 रुपये दिए। हाईवे पर हंगामे के दौरान वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।
उधर, थाना सनौली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed