{"_id":"64d157e36fec44cc83089906","slug":"where-are-the-5-5-tower-lights-of-the-wards-panipat-news-c-244-1-pnp1004-3854-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतियां घिस गईं, जुबान थक गई पर अधिकारियों पर असर नहीं हुआ: विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूतियां घिस गईं, जुबान थक गई पर अधिकारियों पर असर नहीं हुआ: विज
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक में शहर की ठप निकासी को लेकर हुई बहस में विधायक प्रमोद विज ने अपना तर्क देते हुए कहा कि मुझे आज भी कहते हुए शर्म आती है कि कई बार कहने के बाद भी आज तक निगम अधिकारी शहर के कुछ जलभराव के प्वांइट मुख्य निकासी से नहीं जोड़ पाए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को जाने वाले दो मेन पाइपलाइन में से एक आज तक खाली, जिसे अधिकारी चालू तक नहीं कर पाए। चक्कर काटते काटते हमारी जुत्तियां घिस गई, बोल बोल जुबान थक गई हैं, लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। एक साल से वीवर्स कॉलोनी की निकासी का टेंडर नहीं लगा। एक्सईएन राजेश कौशिक की कार्यप्रणाली तो जीरो है। इस पर सदन के बीच आयुक्त ने एक्सईएन से चार्ज वापस लेकर दो अन्य एक्सईएन में बांट दिया। कहा कि राजेश कौशिक अब इनको सिर्फ असिस्ट करेंगे। शहर की निकासी को लेकर नई मशीनें खरीदने के साथ 23 लाख रुपये में 45 दिन के लिए दो सुपर सकर मशीन किराए पर लेने का भी फैसला लिया गया।
वार्ड 26 के पार्षद विजय जैन ने अमृत योजना के तहत उखड़ी सड़कों को बनाने की फरियाद लगाते हुए आयुक्त से कहा कि एजेंसी योजना का पूरा पैसा ले गई और काम अधूरा छोड़ गई। अब चुनाव भी आने वाले हैं। कुछ तो सोच लों। तीन वार्डों को जीटी रोड से जोड़ने वाले मेन सड़क तक खराब है। इस पर आयुक्त ने कहा कि अब उनके पास योजना का बचा हुआ पैसा नहीं है। जल्द ही दूसरे प्लान में इसे पूरा कराया जाएगा।
सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने सदन की बैठक में कहा कि साढ़े चार साल बीत चुके हैं। अधिकारियों की लापरवाही से समय, पैसा और सिस्टम का नुकसान हुआ है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस पर रविंद्र भाटिया और लोकेश नांगरू ने एकसुर में कहा कि ये जिम्मेदारी आपको पहले समझ लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
सदन में जब विधायक ने शहरी विधानसभा के वार्डों में 50-50 लाइटें लगवाने की बात कही तो पार्षद बलराम मकौल बोले कि सभी शहरी वार्डों के पार्षदों के पास फोन चला गया। वार्ड 18 और 20 में न फोन आया और न लाइटें। उनकी लाइटें कहां हैं? इस पर विधायक ने कहा कि उनको भी लाइटें मिलेंगी।
बैठक के बीच कई बार पार्षद लोकेश नांगरू ने सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्टा पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि तीन साल पहले आपको सांसद ने प्रति वार्ड पांच-पांच टावर लाइटें दिलाने की बात कही थी। हमारी लाइटें आज तक नहीं आई, वे कहां हैं ? वे भट्ट से बार-बार पूछते रहे कि आप चुप क्यों हों? बाताओ, जवाब दो। इस पर दुष्यंत भट्ट ने कहा कि अगली बार बैठक में इन सबका जवाब देंगे। इस पर लोकश ने चुटकी लेते हुए कब, छह महीने बाद जब कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
निगम में फैले भवन ब्रांच और सफाई में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर बार बार मनोनीत पार्षद नरेंद्र सूरा ने कई बार बोलने का प्रयास किया, लेकिन मेयर, आयुक्त और सीनियर डिप्टी मेयर ने उनकी बात नहीं सुनी। जब भी पार्षद बोलने लगते उनकी बात को काट कर रोक लिया जाता। इस पर पार्षद लगातार आवाज लगाने लगी कि पहले मेरे सवाल का उत्तर दो, पहले मेरे सवाल का उत्तर दो।
वार्ड नौ की पार्षद मीनाक्षी नांरग ने कहा कि उनके वार्ड में जैन मोहल्ला और किले के ऊपर मकानों में दरारें आ रही हैं। बस स्टैंड से लेकर देवी मंदिर को जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। निगम इसकी सुध लें।
-