फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the branch of peepal was cut, the young man shot six, the farmer narrowly escaped

पीपल की टहनी काटी तो युवक ने छह गोली मारी, बाल बाल बचा किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
When the branch of peepal was cut, the young man shot six, the farmer narrowly escaped
When the branch of peepal was cut, the young man shot six, the farmer narrowly escaped - फोटो : Panipat
इसराना। गांव बांध में पीपल की टहनी काटने से गुस्साए युवक ने एक व्यक्ति पर पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। युवक ने उस पर छह गोलियां चलाई। गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। उसने भाग कर जान बचाई। पीड़ित ने इसकी सूचना इसराना थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्तौल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

गांव बांध निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि गांव के ही प्रदीप के खेत के पास एक पीपल का पेड़ है। पेड़ की टहनियां बहुत बड़ी हो गई हैं। ट्रैक्टर चालक और कार चालकों को इससे परेशानी हो रही थी। उसने प्रमोद और पद्म की मदद से पेड़ की टहनियां काट दी थी। सोमवार सुबह सात बजे वह अपने प्लॉट में जा रहा था। रास्ते में प्रदीप ने उसके साथ गालीगलौज और हाथापाई की। विवाद न बढ़े, इसलिए वह चुप रहा और खेत में काम करने चला गया। प्रदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जब वह खेत से वापस लौट रहा था तो प्रदीप ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर फायरिंग कर दी। उस पर छह गोलियां चलाई। उसने भागकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया। मुकेश ने प्रदीप से अपने परिवार को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed