फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the army field was left, Rakesh targeted medals in athletics

Panipat News: सेना का मैदान छूटा तो एथलेटिक्स में राकेश ने पदकों पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
When the army field was left, Rakesh targeted medals in athletics
पानीपत। राजाखेड़ी गांव राकेश एथलेटिक्स में पिछले दो साल से मेहनत कर पदक हासिल कर रहे हैं। वह जिला और राज्य स्तर पर तीन पदक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह मेहनत कर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश वह सेना में भर्ती नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने एथलेटिक्स में पदकों पर साधा निशाना और जीत हासिल की। उन्होंने स्कूली खेलों में चार सौ मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक पदक उन्होंने जिला स्तर पर हासिल किए हैं। उनके पिता राजू किसान और मां सुमन गृहिणी हैं। कोच पर निर्भर न होकर स्वयं ही एथलेटिक्स का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश वह सेना में भर्ती नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने एथलेटिक्स का अभ्यास करना प्रारंभ किया। कुछ समय बाद ही वह चार सौ और आठ सौ मीटर के अच्छे धावक बन गए। जिसके बाद उन्होंने पदकों को झटका शुरू कर दिया। पिता राजू ने बताया कि वह पिछले दो से एथलेटिक्स में मेहनत कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर तीन पदक हासिल किए है।
वह कोच पर निर्भर न होकर स्वयं ही एथलेटिक्स का अभ्यास करते है। वह गांव के सरकारी स्कूल में बने मैदान में सुबह-शाम मेहनत कर रहे हैं। परिवार की ओर से खेलोंं के लिए राकेश को हर संभव सहयोग किया जा रहा है। वह वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

जिसके बाद उन्होंने एथलेटिक्स में आठ सौ और चार सौ मीटर दौड़ का अभ्यास करना प्रारंभ किया। जिसके कुछ समय बाद ही वह एथलेटिक्स में निपुण हो गए। जिसके बाद उन्होंने पदकों की झड़ी लगाना प्रारंभ कर दिया। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed