फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When neighbors beat him for taking possession of the plot, the man committed suicide by consuming poison.

Panipat News: पड़ोसियों ने प्लॉट पर कब्जा करने के लिए पीटा तो व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
When neighbors beat him for taking possession of the plot, the man committed suicide by consuming poison.
इसराना (पानीपत)। पूठर गांव में प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसियों ने व्यक्ति को गंभीर रूप से पीट दिया। परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसने झगड़े से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने व्यक्ति की मौत के लिए एक महिला समेत आठ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इसकी शिकायत इसराना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूठर गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह को उसकी मां बबीता ने उसे फोन पर बताया था कि उसके पिता जगबीर का उसकी चाची प्रमीता व चचेरे भाई पंकज के साथ प्लॉट को लेकर झगडा हो गया। झगड़े में उसके पिता जगबीर को सिर में गंभीर चोट लगी है। वह खून से लथपथ हालत में गली में पडे हैं। उसकी मां बबीता ने उसके पिता जगबीर को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि उसके पिता जगबीर झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उसके पिता ने जहरीला पदार्थ भी निगल लिया है। यहां उपचार के दौरान उसके पिता जगबीर की मौत हो गई। उसकी मां बबीता ने उसको एक नोट दिया। नोट में उसके पिता ने अपनी माैत का जिम्मेदार एक महिला, उसके बेटे पंकज, प्रदीप व नीरू पुत्र तेजन, सुमित व धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिहं, रोहताश को ठहराया। उसके पिता ने दम तोड़ने से पहले ही लिख दिया था कि उसके मौत के जिम्मेदार यह लोग होंगे। उन्होंने यह नोट इसराना थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वर्जन-

इसराना पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत पर एक महिला समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed