फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When asked to surrender, the police opened fire, two miscreants were shot in the encounter

Panipat News: सरेंडर करने को कहा तो पुलिस पर चलाई गोलियां, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
When asked to surrender, the police opened fire, two miscreants were shot in the encounter
पानीपत। प्रीत विहार कॉलोनी के मोहित सोनी की हत्या के तीन आरोपियों को सीआईए-2 ने सोमवार की रात 10 मिनट चली मुठभेड़ के बाद गांव तामाशाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार रात साढ़े 10 बजे गुप्त सूचना पर गांव तामशाबाद के पास यमुना कच्चा बांध रास्ते पर नाकाबंदी की थी। बाइक पर आ रहे तीनों बदमाशों को पुलिस ने सरेंडर करने को कहा था, जिस पर भागने के लिए पुलिस पर गोलियां चला दी। इसमें पुलिस कर्मचारी बाल बाल बच गए। गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने 14 नवंबर को फर्जी सिम से प्रीत विहार कॉलोनी के मोहित सोनी की ब्रेजा कार को झज्जर के लिए ऑनलाइन बुक किया गया था। 15 नवंबर की सुबह मोहित का शव सोनीपत में गांव रोहट के पास पड़ा मिला था। सीआईए-2 मोहित की कार को बुक करने वालों की धरपकड़ में जुटी थी। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने के आरोपी एवं साजिशकर्ता जींद के गांव हाट निवासी राकेश उर्फ रिंकू और उनको फर्जी सिम उपलब्ध कराने के आरोपी गांव कवी निवासी पंकज को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया था कि इस वारदात को अंजाम देने में रोहतक के विजय नगर निवासी सचिन उर्फ कुकी, गांव लोहारी निवासी अशोक और शास्त्री नगर, कैथल निवासी दयानंद भी शामिल हैं। अब सीआईए-2 इन तीनों आरोपियों की धरपकड़ में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को सोमवार रात पौने 10 बजे सूचना मिली कि सचिन, अशोक व दयानंद गांव तामशाबाद के पास किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बाइक पर घूम रहे हैं। इसी सूचना पर सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह अपनी टीम को लेकर तामशाबाद के लिए रवाना हुए। यहां पर पुलिस ने यमुना कच्चा बांध पुल पर नाकाबंदी की थी। साढ़े 10 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। उनको प्रभारी वीरेंद्र ने रुकने व सरेंडर करने को कहा। पुलिस को डराने व यहां से भागने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की । इसमें अशोक व सचिन के पैर में गोली लगी और वे वहीं गिर गए।
विज्ञापन

दयानंद ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। दोनों घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पूछताछ में इन्होंने मोहित सोनी की हत्या में कबूलनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत खारिज कराने का भी प्रयास- एसपी
मुठभेड़ में तीन युवकों को पकड़ा गया है। ये मोहित सोनी की हत्या के आरोपी हैं। पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में दो घायल हो गए। इनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद इनको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। हाईकोर्ट से मिली अशोक की जमानत को खारिज करने का प्रयास किया जाएगा।
- शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed