{"_id":"69dc09cdb15b4757810ce866","slug":"wheat-arrivals-have-surged-and-arrangements-are-beginning-to-fall-short-due-to-a-lack-of-lifting-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155394-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं की आवक हुई तेज, उठान न होने से कम पड़ने लगे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं की आवक हुई तेज, उठान न होने से कम पड़ने लगे इंतजाम
विज्ञापन
अनाज मंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद
- फोटो : samvad
पानीपत। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई है, दिनरात किसान मंडियों में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन, खरीद और उठान की रफ्तार अभी सुस्त बनी हुई है। जिले की मंडियों में अभी तक मात्र छह फीसदी ही उठान हुआ है, जिस कारण मंडियों में गेहूं रखने के इंतजाम भी कम पड़ने लगे हैं। उधर, किसानों ने उठान समय से न होने के कारण अधिकारियों से शिकायत की है।
जिले में रविवार शाम पांच बजे तक जिले की मंडियों में 1213.53 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से अलग-अलग एजेंसियों ने 632.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। बाकी की खरीद के लिए सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन में देरी होने के कारण किसानों को फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड रहा है। उधर, पिछले दो दिन से मंडियों में गेहूं की आवक से जाम की भी स्थिति बन गई है। उठान न होने के कारण बरदाना भी कम पड़ने लगा है। वहीं, किसानों को फसल सुखाने की जगह भी नहीं मिल रही है। अभी तक एजेंसियों ने मिलकर मात्र 35.44 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। जिस कारण मंडियों में जगह-जगह गेहूं की ढेरी लगी हैं।
उधर, किसानों ने सत्यापन में देरी होने और समय से उठान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। किसान रविंद्र का कहना है कि वह खेत से फसल लेकर मंडी तक पहुंचे लेकिन मंडी में फसल रखने की जगह नहीं है। जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी सचिव आशा रानी का कहना है कि उठान के लिए एजेंसियों को लगातार कहा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दौरे कर उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से उठान में तेजी लाई जाएगी।