{"_id":"57bc96f34f1c1b6138d4ffb9","slug":"went-for-morning-walk-found-dead-crime-found-body-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकला था घुमने, पेड़ से लटका मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकला था घुमने, पेड़ से लटका मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एनएफएल के पास सीआईएसएफ कॉलोनी में कीकर के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। व्यक्ति सुबह के समय घर से सैर के लिए निकला था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
राजेंद्र सिंह (45) निवासी विकास नगर का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सीआईएसएफ कॉलोनी में कीकर के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। राजेंद्र सिंह लेंटर का जाल बांधने का काम करता था। वह दो बच्चों का पिता था। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
वह मंगलवार सुबह घर से सैर के लिए निकाला था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे राजेंद्र का शव सीआईएसएफ कॉलोनी में कीकर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जिस चुन्नी से फंदा लगा था, वह वह उसी की पत्नी की निकली।
विज्ञापन
वर्जन
पेड़ पर शव के लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जिस चुन्नी से फंदा लगाया गया है, वह चुन्नी मृतक की पत्नी की है। परिजनों के मुताबिक मरने वाला लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था।
रमेश कुमार, इंचार्ज, सेक्टर-29 पुलिस चौकी