फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Welcome gates are illuminated with lights in the city, but not in the colonies.

Panipat News: शहर में लाइटों से चमके स्वागत द्वार, कॉलोनियों में नहीं

Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Welcome gates are illuminated with lights in the city, but not in the colonies.
रंग बिरंगी लाइटों से चमका स्वागत द्वार। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिवाली नजदीक आते ही शहर को चमकाना शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने शहरी क्षेत्र के मुख्य स्वागत द्वार पर रंग बिरंगी लाइट लगा दी हैं। शहर के करीब 10 स्वागत द्वार शाम होते ही चमक उठते हैं। जबकि कॉलोनियों में बनाए स्वागत द्वार खाली पड़े हैं।
नगर निगम ने शहर में मुख्य सड़कों पर स्वागत द्वार बनाए हैं। पिछले दिनों दिवाली के लिए इनको लाइटों से सजाने की बात उठी। नगर निगम ने शनिवार से ही स्वागत द्वार और विभिन्न चौक पर लाइट लगाना शुरू कर दी। तीन दिन में शहर के सभी स्वागत द्वार और चौक पर रंग बिरंगी लाइट लगा दी। अब दिन ढलते ही चौक लाइटों से चमक उठते हैं। वहीं सलारजंग गेट पर भी लाइट लगा दी है। इसके विपरीत कॉलोनियों के स्वागत गेट पर कोई ध्यान नहीं है। यहां गेट सूने पड़े हैं।
विज्ञापन

स्काईलार्क रोड स्थित ऑटो मार्केट के प्रधान राजीव मलिक ने बताया कि मुख्य चौक पर रंग बिरंगी लाइट लगाई गई हैं। वहीं शहर में स्वागत द्वार पर लाइट लगाई है। इससे शहर में दिवाली की रौनक देखने को बन रही है। नगर निगम का प्रयास सराहनीय है। दत्ता कॉलोनी के चांद दलाल और विनोद खर्ब ने बताया कि उनकी कॉलोनी में स्वागत द्वार पर ध्यान नहीं हैं। वहीं विर्क नगर स्थित स्वागत द्वार पर भी लाइट नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के लिए चौक व स्वागत द्वार पर लाइट लगाई गई हैं। सभी गेट पर इनको लगाया जाएगा। किसी तरह की अनदेखी नहीं की जाएगी। पूरा शहर एक समान है।

- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed