फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather changed due to drizzle at night, sunny

रात को बूंदाबांदी से बदला मौसम, खिली धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to drizzle at night, sunny
पानीपत। रविवार को दीनभर छाए कोहरे के बाद, सोमवार को निकली धूप, पार्क में बैठकर धूप सेकंती हुई महिल? - फोटो : Panipat
पानीपत। शनिवार को मौसम में बदलाव आने के बाद जहां रविवार को दिनभर बादलवाई छाई रही, वहीं रात को बूंदाबांदी शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। इससे सुबह मौसम बदल गया। दिन में धूप खिली और लोगों को सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को दिनभर बादल छाए रहे जबकि रात को बूंदाबांदी हुई। वहीं, सोमवार को मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। हालांकि बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिन तक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार बताए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। साथ ही 27 दिसंबर से दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। सुबह-शाम के तापमान में कमी आएगी, ठंड बढ़ेगी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा पानीपत का तापमान
बारिश के चलते एक ओर जहां कोहरा नहीं हुआ तो वहीं दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 57 प्रतिशत जबकि हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। शाम को भी मौसम अपेक्षाकृत कम सर्द रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आगामी पांच दिनों में गिरेगा तापमान
आने वाले पांच दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान में ऐसी जानकारी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी पांच दिनों में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा लेकिन न्यूनतम तापमान इस दौरान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तापमान में हो सकती है 3 डिग्री तक की गिरावट
राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण बीते कुछ दिनों में गर्मी बढ़ गई थी। अब शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ बदलने के कारण मौसम फिर से करवट लेगा। 29 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बादल छा सकते हैं और दिन व रात के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। - डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed