फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wards will be classified on the basis of population

Panipat News: जनसंख्या के आधार पर होगा वार्डों का वर्गीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Wards will be classified on the basis of population
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। परिसीमन के सिद्धांत और शहर की जनसंख्या के आधार पर निगम क्षेत्र की नई वार्डबंदी तैयार हो रही है। इसमें शहरी और ग्रामीण विधानसभा के वार्डों को बिल्कुल अलग अलग करने का कार्य किया जा रहा है। अब तक निगम के आधे से ज्यादा वार्ड एक दूसरी विधानसभा में समायोजित थे।
ज्यादातर वार्डों का हिस्सा दोनों विधानसभाओं में लगता था। एक अक्टूबर 2023 को आधार मानते हुए पीपीपी के डाटा के अनुसार निगम क्षेत्र में 624433 लोगों की आबादी है। इनमें एससी वर्ग की जनसंख्या 106957 और बीसी ए वर्ग की जनसंख्या 184723 है। जबकि परिसीमन के सिद्धांत अनुसार इतनी जनसंख्या में वार्डों की संख्या 26 ही रहेगी।
विज्ञापन


इस गणना और शहर के मैप के जरिए अबकी बार शहरी विधानसभा में करीब 12 जबकि ग्रामीण विस के 14 वार्ड बनाए जा सकते हैं। प्रति वार्ड में जनसंख्या 17 से लेकर 26 हजार तक रखी जाएगी। इसके लिए निगम अधिकारी ग्रामीण और शहरी विस के बंटे वार्डाें को अलग अलग करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए कॉलोनियों के बीच से ही ऑनलाइन मैप पर नई बांउड्री लाइन खींची जाएगी। जो शहरी और ग्रामीण वार्डों को अलग अलग करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बांउड्री के साथ निगम अधिकारी जनसंख्या के आधार पर वार्डों का बंटवारा, सीमाएं, सीट आरक्षण करेंगे। इससे शहर के नक्शे में बनने जा रही वार्डबंदी में क्षेत्र, सीमा, सीट आरक्षण में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं लेकिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इससे शहरी और ग्रामीण विधानसभा के लिए विकास कार्याें की मिलने वाली अलग अलग ग्रांट का फायदा होगा।
वार्डबंदी की प्रक्रिया एक माह से ज्यादा देरी से चल रही है। शेड्यूल के अनुसार नई वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट 27 दिसंबर को प्रकाशित किया जाना था लेकिन अब तक निगम की एडहॉक कमेटी की बैठक तक नहीं हुई है। 28 नवंबर तक वार्डों की जनसंख्या के आधार पर मैपिंग की जानी थी।
इसके आधार पर जनसंख्या के हिसाब से वार्डों के नक्शे पर नई बाउंड्री लाइन लगानी थी। 27 दिसंबर को प्राथमिक यानी ड्रॉफ्ट वार्डबंदी प्रकाशित की जानी थी जो नहीं हो पाई हैं। नगर निगम के एमई वीरेंद्र मलिक ने बताया कि वार्डबंदी की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। सरकार के निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अबकी बार शहरी और ग्रामीण विधानसभा के वार्डों को अलग किया जाएगा। इसी पर काम किया जा रहा है।

नगर निगम एमई वीरेंद्र मलिक ने बताया कि वार्डबंदी की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। सरकार के निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अबकी बार शहरी और ग्रामीण विधानसभा के वार्डों को अलग किया जाएगा। इसी पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed