फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Voters are not inclined towards city government, voting for Lok Sabha and Vidhan Sabha is also low

Panipat News: शहर की सरकार के लिए मतदाता का रुझान नहीं, लोस और विस के भी कम मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Voters are not inclined towards city government, voting for Lok Sabha and Vidhan Sabha is also low
पानीपत। शहर की सरकार के लिए मतदाताओं का रुझान नजर नहीं आया। छह महीने पहले ही संपन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव से भी कम मतदान रहा। 2009 से 2024 तक के लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम के मतदान पर नजर डाले तो सबसे कम मतदान इस बार हुआ है। अकेले 2024 के चुनाव की बात करें तो करीब 13.11 प्रतिशत कम मतदान रहा। निगम में कम मतदान के चलते करीब 11 वार्डों में मुकाबला कांटे को पहुंच गया है। यहां भाजपा के सामने अधिकतर पर निर्दलीय मैदान में डटे हुए हैं।एक या दो वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वार्ड-16 में निर्दलीय दो पूर्व पार्षदों समेत कई उम्मीदवारों में मुकाबला है। यहां कुछ भी परिणाम आ सकता है।
विज्ञापन

जबकि मेयर और भाजपा के प्रभावी 15 वार्डों में भाजपा का एकतरफा माहौल नजर आ रहा है। नगर निगम चुनाव में मतदान प्रतिशत के लिए हर किसी की चिंता बनी हुई थी। राजनीतिक दलों ने इसको बढ़ाने के लिए हर घर संपर्क किया लेकिन रविवार को मतदान के दिन इतना खास रुझान देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

इन वार्डों में कांटे का मुकाबला

वार्ड चार, छह, आठ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 24, 25

कम मतदान के दो बड़े कारण
कारण नंबर-एक

नगर निगम की इस बार नए सिरे से वार्डबंदी की। इसमें शहर व ग्रामीण विधानसभा के वार्डों को अलग-अलग किया। शहर में 14 और ग्रामीण विधानसभा के 12 वार्ड बनाए। नगर निगम की वार्डबंदी समय पर नहीं हो पाई। इसके बाद मतदाता सूची भी अटक गई थी। निगम ने 19 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया है। ऐसे में मतदान बाकी निकायों के एक सप्ताह बाद कराना पड़ा। लोगों का आरोप है कि नई मतदाता सूची में लोगों को अपने वोट नहीं मिले। ऐसे में उनको बूथों से बिना वोट के लौटना पड़ा। रोहन गोयल ने बताया कि एक परिवार के चार सदस्यों में से दो के एक तो बाकी दो के अन्य वार्ड में वोट मिले। विर्क नगर के दलजीत सिंह अपना वोट तलाशने के लिए आधे घंटे तक मतदाता सूची तलाशता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण नंबर-दो
नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नामांकन से एक दिन पहले अपने उम्मीदवार घोषित किए। जबकि भाजपा ने 14 फरवरी को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। मेयर की सामान्य वर्ग की सीट भाजपा ने कोमल सैनी को मैदान में उतार बीसी कार्ड खेला। कांग्रेस ने वैश्य समाज से सविता गर्ग, आप ने पंजाबी चेहरे प्रीतपाल खेड़ा को मैदान में उतारा। वहीं निर्दलीय केवल सिंह जाट हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने जहां बूथ स्तर पर जाकर काम किया और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का दावा किया, वहीं कांग्रेस और आप उस ढंग से प्रचार नहीं कर पाई।



कब कितना मतदान हुआ
चुनाव मतदान प्रतिशत
विधानसभा-2019 67.50
लोकसभा-2019 69.67
लोकसभा-2024 65.31
नगर निगम-2013 69.2
नगर निगम-2018 62
--------------------------------

कोट्स फोटो
निर्धारित समय में पूरा करूंगी संकल्प : कोमल
भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी ने बताया कि लोगों ने मतदान में पूरा जोश दिखाया है। वह मेयर बनने के बाद अपने वायदों को पूरा करेंगी। पार्टी की नीतियों पर चलकर सभी संकल्प निर्धारित समय में पूरा करेंगी। सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास कार्य करेंगे।

कोट्स फोटो
हर वादे को किया जाएगा पूरा
कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सविता गर्ग ने बताया कि वे पार्टी की आभारी हैं। उन्होंने ईमानदारी के साथ प्रचार-प्रसार किया है। वे मेयर बनती हैं तो शहर को इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। लोगों को किए हर वादे को पूरा किया जाएगा।
कोट्स फोटो-
बिना खर्ची ओर पर्ची के किया मतदान: केवल सिंह
मेयर के निर्दलीय प्रत्याशी केवल सिंह ने बताया कि उन्होंने बिना खर्ची और पर्ची के चुनाव प्रचार-प्रसार किया है। वे मेयर बनते हैं तो नगर निगम में किसी भी व्यक्ति और अधिकारी को परेशान नहीं होने देंगे। सभी पार्षदों को बस में बैठाकर हरिद्वार स्नान कराकर शहर के विकास में ईमानदारी से काम करने कसम दिलाएंगे।

कोट्स फोटो
लोगों का पूरा मिला सहयोग : प्रीतपाल
आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल खेड़ा ने बताया कि चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान लोगों का पूरा सहयोग मिला है। वे मेयर बनते हैं तो सबको साथ लेकर विकास कार्य कराएंगे।
वर्जन :
सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। मतगणना तक स्ट्रांग रूम दो लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रांग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed