फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers of Nangla R are on top in voting, those of Dadlana are the most backward.

Panipat News: वोटिंग में नंगला आर के ग्रामीण सबसे अव्वल, ददलाना के सबसे पिछड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Nangla R are on top in voting, those of Dadlana are the most backward.
पानीपत। मतदान के मामले में जिले की चारों विधानसभाओं की बात करें तो समालखा विधानसभा क्षेत्र के नंगला आर गांव के ग्रामीण जिले की चारों विधानसभाओं में अव्वल रहे हैं। इस गांव के बूथ नंबर 14 पर सबसे ज्यादा 88.21 प्रतिशत मतदान किया है। जबकि दूसरे नंबर पर ग्रामीण विधानसभा के गांव चंदौली का बूथ नंबर 35 रहा है। यहां 86.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीसरे नंबर पर इसराना की एससी चौपाल का बूथ नंबर 73 रहा। यहां कुल 86.44 प्रतिशत मतदान हुआ। चौथे नंबर पर शहरी विधानसभा का मॉडल संस्कृति स्कूल का बूथ नंबर 51 रहा। यहां 82.24 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वहीं, जिलेे में विधानसभा वाइज सबसे कम वोटिंग की बात करें तो ग्रामीण विधानसभा के ददलाना के बूथ नंबर चार पर केवल 30.42 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि इससे ज्यादा मतदान तो इसराना विस के आसन खुर्द थर्मल कॉलोनी के बूथ नंबर 39 पर 34.96 प्रतिशत मतदान हुआ। इन दोनों से ज्यादा पानीपत शहरी विस के बूथ नंबर 206 पर 46.15 प्रतिशत मतदान हुआ। इन तीनों विस में सबसे कम वाले मतदान से ज्यादा समालखा के बूथ नंबर 142 पर 50.03 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन








ग्रामीण विस:
इस बार ग्रामीण विधानसभा 270 बूथाें पर 289385 मतदाताओं को मतदान करना था। इनमें से केवल 69.3 प्रतिशत यानी 200527 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। कुल 270 बूथों का अवलोकन करने पर पाया गया कि इनमें सबसे कम वोटिंग ददलाना के बूथ नंबर 4 पर केवल 30.42 प्रतिशत हुई है। यहां 1065 मतदाताओं में से केवल 364 ने ही अपने मत का प्रयोग किया। जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग की बात करें तो चंदौली गांव के बूथ नंबर 35 पर हुई। यहां 1057 में से 919 मतदाताओं ने वोट कर कुल 86.94 प्रतिशत मतदान किया।
विज्ञापन



शहरी विस :
शहरी विधानसभा में इस बार 211 बूथों पर 234020 मतदाताओं में से केवल 62.3 प्रतिशत यानी केवल 145886 ने ही अपने मत का प्रयोग किया। इन 211 बूथों में से सबसे कम वोटिंग एनएफएल के बूथ नंबर 206 पर हुई जो कुल 46.15 प्रतिशत दर्ज हुई। यहां कुल 1194 मतदाताओं में से केवल 551 ने ही वोट डाली। जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग जीटी रोड के राजकीय संस्कृति स्कूल में हुई। यहां कुल 597 मतदाताओं में से 421 ने वोट कर कुल 82.24 प्रतिशत मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराना विस:
इसराना विधानसभा की बात करें तो यहां 199 बूथों पर 183606 मतदाताओं को वोट करनी थी। इनमें से केवल 70.2 प्रतिशत यानी 128878 मतदाताओं ने ही वोट पोल की। इन 199 बूथों में से सबसे ज्यादा वोट बूथ नंबर 73 एससी चौपाल सुताना में 86.44 प्रतिशत हुई है। यहां कुल 708 मतदाताओं में से केवल 612 ने अपने मत का प्रयोग करते हुए कुल 86.44 प्रतिशत मतदान किया। जबकि इसराना विधानसभा में सबसे कम मतदान आसन खुर्द थर्मल कॉलोनी के स्कूल में बूथ नंबर 39 पर हुआ। यहां कुल 941 मतदाताओं में से केवल 329 ने वोट डाल कर केवल 34.96 प्रतिशत मतदान किया।


समालखा विस:
समलखा विधानसभा की बात करें तो यहां कुल 232 बूथों पर 229240 मतदाताओं में से केवल 167773 ने मत का प्रयोग कर कुल 73.2 प्रतताश्त मतदान किया। समालखा के 232 बूथों में सबसे ज्यादा मतदान बूथ नंबर 14 यानी नंगला आर गांव में हुआ। यहां कुल 407 मतदाताओं में से 359 ने अपनी वोट डालकर कुल 88.21 प्रतिशत मतदान किया। वहीं सबसे कम मतदान की बात करें तो समालखा के सरकारी स्कूल में बने बूथ नंबर 142 पर कुल 50.03 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 1455 मतदाताओं में से केवल 816 ने वोट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed