{"_id":"630147e2bc976b25c46d4c71","slug":"villagers-came-out-against-the-online-transfer-process-panipat-news-knl118430460","type":"story","status":"publish","title_hn":"समालखा: ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा: ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
समालखा। शिक्षा विभाग की ओर से हाल में शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया चल रही है। विभाग छात्र संख्या के हिसाब से पदों का वैज्ञानीकरण कर रहा है। ऐसे में कुछ जगहों पर अलग-अलग संकाय के शिक्षकों के पद खत्म या ब्लाक कर दिए गए हैं। ऐसा ही राजकीय सीसे स्कूल मच्छरौली में शिक्षकों के पद ब्लाक करने पर गुस्साए ग्रामीणों में स्कूल पहुंच रोष जताया के और हलका विधायक धर्म सिंह छौक्कर को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने चेताया कि यदि स्कूल में शिक्षकों के ब्लाक किए गए पदों पर नियुक्ति नहीं होती है तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं धर्म सिंह छौक्कर ने ग्रामीणों को शिक्षा मंत्री से मिल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीण लोकेश, रोशन लाल, रोहताश, धर्मबीर, जोगिंदर, वेद, शमशेर, सुभाष, सतबीर सिंह, महावीर सिंह ने बताया कि गांव के राजकीय सीसे स्कूल में 600 के करीब बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने पदों के वैज्ञानीकरण के बहाने स्कूल से रसायन शास्त्र प्रवक्ता, हिंदी, गणित, ईएसएचएम, अंग्रेजी व शारीरिक शिक्षा विषय के अध्यापकों के पद समाप्त कर दिए हैं। ऐसे में तबादला नीति के अनुसार कोई भी नया अध्यापक उक्त स्कूल में इन पदों पर कार्यग्रहण नहीं कर पाएगा। जिसका दुष्प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि बच्चों के हित को ध्यान में रख स्कूल में उक्त पदों को ब्लाक व समाप्त न किया जाए। उन्होंने स्कूल में विज्ञान संकाय भी प्रारंभ करने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के चेतावनी दी है कि सरकार अगर उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लेता है तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।