फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vij equaled Shah family's dominance in politics

Panipat News: विज ने राजनीति में की शाह परिवार की बादशाहत की बराबरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Vij equaled Shah family's dominance in politics
पानीपत। पानीपत शहरी सीट पर विज परिवार ने शाह परिवार की बादशाहत की बराबरी कर ली है। शाह परिवार ने पानीपत शहरी सीट पर छह बार जीत दर्ज कर 30 साल तक राज किया है। अब विज परिवार ने भी छठी बार यहां से जीत दर्ज कर ली है। विज परिवार के वारिस प्रमोद विज ने शाह परिवार के छोटे बेटे वरिंदर शाह को 35672 मतों से मात दे दी है। प्रमोद विज इस सीट पर दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के संजय अग्रवाल को हराया था। विरेंद्र शाह की 2014 के बाद चुनाव में यह दूसरी हार है। विज व शाह परिवार अब तक चुनाव में अब तक चार बार आमने सामने हुआ है।इनमें तीन बार विज परिवार ने बाजी मारी है।
विज्ञापन


पानीपत की शहरी विधानसभा सीट पर पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण गोपाल दत्त ने जन संघ के कुंदन लाल को हराया था। इसके बाद लगातार तीन बार यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 1967 के विधानसभा चुनाव में जन संघ पार्टी के फतेहचंद ने पानीपत सीट से अपनी जीत दर्ज की थी। 1968 में हुए विधानसभा चुनाव में फतेहचंद विज ने कांग्रेस के हकुमत शाह को हराया। 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हुकूमत शाह ने जन संघ के फतेह चंद को हराया। 1977 में हकुमत शाह फतेहचंद विज से हार गए। 1982 में फतेहचंद विज चौथी बार विधायक बने। 1987 में यहां से हकुमत शाह के बड़े बेटे बलबीर पाल शाह पहली बार विधायक बने थे।
विज्ञापन


बॉक्स

बलबीर पाल शाह पांच बार जीते चुनाव



1987 में हुकूमत शाह के बेटे बलबीर पाल शाह ने कांग्रेस पार्टी से अपनी जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद राजीव गांधी ने बलबीर पाल शाह को हरियाणा कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। 1987 से लेकर 1996 तक बलबीर पाल शाह पानीपत की शहरी सीट पर कायम रहे। इसके बाद 1996 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश जैन ने बलवीर पाल को पटकनी दे दी थी। बलबीर पाल शाह सिर्फ एक ही बार चुनाव हारे थे। 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में बलबीर पाल शाह फिर से चुनाव जीते और लगातार तीन चुनाव तक पानीपत सीट पर काबिज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

2014 से बीजेपी का कब्जा



2009 में कांग्रेस पार्टी के बलबीर पाल को 36294 वोट मिले थे वहीं भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया को 24135 वोट ही मिले थे। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रोहिता रेवड़ी ने एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए 92757 वोट हासिल किए और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को 39036 वोट से हरा दिया। प्रमोद कुमार विज को 2019 में 76863 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अग्रवाल को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed