{"_id":"6ae5043b73b2f363fb0b20ee","slug":"video-emerges-of-an-attack-on-a-textile-merchant-using-sticks-and-clubs-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166832-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कपड़ा व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमले का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कपड़ा व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमले का वीडियो आया सामने
विज्ञापन
-10 लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा (पानीपत)। तोताराम मार्केट में एक कपड़ा व्यापारी के साथ लाठी-डंडों और गंडासियों से हमला करने के मामले में वीडियो सामने आया है। हमलावर व्यापारी को घसीटकर बाहर ले आए और उनके साथ गली में मारपीट की।
मॉडल टाउन निवासी लक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी तोताराम मार्केट में कपड़े की दुकान है। उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। उसके मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुरानी रंजिश के चलते 23 अक्तूबर को दिन में करीब साढ़े 11 बजे रवि, संदीप, विशाल, सन्नी, शुभम और सुनील उर्फ शीलू सहित कई अन्य युवक हथियारों के साथ उसकी दुकान में घुस आए। उन पर हमला बोल दिया। उसे घसीटकर बाहर ले आए। हमले में उसके दोनों हाथ, कंधों, घुटनों और पैरों पर चोट आई हैं। उन पर हमले की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।