फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vicious father and grandmother erased all evidence, testimony of villagers is important

Panipat News: शातिर पिता और दादी ने मिटाए सभी सबूत, ग्रामीणों की गवाही अहम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vicious father and grandmother erased all evidence, testimony of villagers is important
पानीपत। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतारने की पिता और दादी ने 15 दिन पहले ही योजना बना ली थी। इसके तहत जींद में मौसी के घर रहने वाली बेटी को घर ले आए थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बचकर बाहर भागने लगी तो पिता उसे गले में चुन्नी बांधकर घसीटते हुए अंदर ले गया और दादा, दादी व चाचा के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए एक रिश्तेदार की गाड़ी लेकर आए। पुलिस के हाथ लड़की के शव की राख तक नहीं लगी। ऐसे में पुलिस ने पास पड़ोस और दूसरे ग्रामीणों को मामले में गवाह बनाएगी। पुलिस की जांच रिपोर्ट और गवाह इसमें सबसे बड़ी कड़ी साबित होंगे। एएसपी मयंक मिश्रा ने ग्रामीणों से इस मामले में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के लोग बेटी के बारे में दादी से पूछते तो वह यह जबाव देती थी कि उन्होंने जो करना था, वह कर दिया, वह अब नहीं दिखेगी। गांव में इसकी चर्चाएं शुरू हुईं तो किसी ने इसकी सूचना चांदनीबाग थाने को दे दी। पुलिस ने गांव जाकर पिता से पूछताछ की तो पिता बोला बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके चलते उन्होंने उसका संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

एएसपी मयंक मिश्रा बृहस्पतिवार को लड़की के गांव पहुंचे और पास पड़ोस में पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शनिवार को लड़की को गांव में देखा था। रात में एक बार चिल्लाने की आवाज आई थी। उसके बाद से कुछ पता नहीं चला। मौत के बाद घर से किसी के रोने की आवाज तक नहीं आई, न ही घर में कोई क्रिया हुई। इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी पिता को रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पुलिस लड़की की मां से भी पूछताछ कर सकती है। छोटे बहन-भाइयों से भी पुलिस सवाल-जवाब कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed