फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amrit Bharat Express ran at a speed of 130 kmph between Delhi and Panipat; 22 coaches will be equipped with CCTV.

Panipat News: दिल्ली से पानीपत के बीच 130 किमी की रफ्तार से दौड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 22 कोच होंगे सीसीटीवी से लैस

Sat, 19 Sep 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 19 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express ran at a speed of 130 kmph between Delhi and Panipat; 22 coaches will be equipped with CCTV.
स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। यात्रियों को हाई-स्पीड और सुरक्षित रेल सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने दिल्ली-पानीपत रेलखंड पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया। परीक्षण के दौरान ट्रेन करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। दोपहर में पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन करीब एक घंटे ठहरने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई।

पानीपत रेलवे स्टेशन दैनिक यात्रियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहां से रोजाना करीब 125 ट्रेनों की आवाजाही होती है और लगभग 25 हजार यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का भी ठहराव है। अमृत भारत एक्सप्रेस के ट्रायल के बाद इसके संभावित रूट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली-अमृतसर या दिल्ली-कटरा रूट पर ट्रेन के संचालन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम रूट अन्य परीक्षणों के बाद तय होगा। ट्रायल के दौरान रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम ने ट्रेन के संचालन, राइडिंग क्वालिटी, ब्रेक सिस्टम और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन के सभी 22 कोच सीसीटीवी कैमरों से लैस किए गए हैं। दिल्ली-पानीपत रेलखंड पर अभी कुछ और परीक्षण किए जाएंगे। इसके बाद नियमित संचालन और समय-सारणी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए बेहतर सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट्स और कूड़ेदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली-पानीपत रेलखंड पर ट्रेन का ट्रायल सफल रहा। तकनीकी टीम ने विभिन्न उपकरणों की जांच की है। आगामी परीक्षण पूरे होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन के अंतिम रूट और संचालन की तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed