फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicle thief arrested, a bike recovered

Panipat News: वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief arrested, a bike recovered
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने रेस्ट हाउस के साथ लगते नाले की पटरी से एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतिश निवासी भावड़ सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक मोटरसाइकिल पर रेस्ट हाउस के साथ लगते नाले की पटरी पर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अतिश निवासी भावड़ सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बाइक सितंबर 2023 में जीटी रोड पर कोटेक महिंद्रा बैंक के बाहर से चोरी करने की बात स्वीकार की। बाइक चोरी की वारदात थाना शहर में हिमांशु पुत्र हंसराज निवासी नियर कृष्णा मंदिर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed