फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicle full of liquor caught

Panipat News: शराब से भरा वाहन पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicle full of liquor caught
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर
पानीपत। सीआईए-2 ने जीटी रोड पर पर्ल ढाबे के पास नाकाबंदी कर शराब से भरा वाहन पकड़ा। पिकअप से 38 पेटी देसी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब तस्कर मौके पर लाइसेंस बरामद नहीं कर पाया तो पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पूछताछ के लिए उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त और जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस अड्डे के पास मौजूद थी। सूचना थी कि संदीप सफेद रंग का अशोका लीलेंड पिकअप लेकर पानीपत जीटी रोड से होते हुए सोनीपत की तरफ जाएगा। पिकअप में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सिवाह गांव के नजदीक जीटी रोड पर स्थित पर्ल ढाबे के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर पश्चात एक सफेद रंग का पिकअप आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने नाका पर पिकअप को रुकवाकर ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संदीप निवासी राजलू गढ़ी सोनीपत के रूप में बताई। पिकअप से 38 पेटी देसी शराब पाई गई। शराब का बिल व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पेटियों से 912 अध्धे अवैध देसी शराब मार्का जन्नत मस्त संतरा बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त शराब चंडीगढ़ में अलग अलग ठेकों से कम कीमत पर खरीदकर सोनीपत व दिल्ली में तस्करी करने के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस ने सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed