फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar over dividing government school into two shifts

Panipat News: सरकारी स्कूल को दो शिफ्टों में करने पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar over dividing government school into two shifts
समालखा। पावटी गांव स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को दो शिफ्टों में करने को लेकर अभिभावक दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा करते हुए रोष व्यक्त किया जबकि कुछ अभिभावकों ने कमरों की कमी के चलते स्कूल को दो शिफ्टों में करने को जायज ठहराया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पावटी गांव स्थित पीएम श्री राजकीय स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा के 951 बच्चे हैं जिनको पढाने के लिए 21 लेक्चरर, आठ टीजीटी और प्राइमरी में एक एचटी समेत सात जेबीटी टीचर हैं। स्कूल में कुल 17 कमरे हैं जिसमें स्टाफ के कमरे भी शामिल हैं जबकि 29 कमरों की आवश्यकता है। कमरों की कमी के कारण सरपंच पूजा के नेतृत्व में पंचायत ने समाधान शिविर में स्कूल को दो शिफ्टों में चलाने की मांग की थी। इसके बाद स्कूल को सुबह व दोपहर दो शिफ्टों में सोमवार से कर दिया गया। नौवीं कक्षा से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर साढे़ बारह बजे तक लग रही हैं।
विज्ञापन


पहली शिफ्ट में 376 बच्चे आ रहे हैं जबकि दोपहर की दूसरी शिफ्ट में पौने एक बजे से शाम सवा छह बजे तक लग रही है। इसमें 1 से 8वीं तक 575 बच्चे आ रहे हैं। दो शिफ्टों में स्कूल करने को लेकर अभिभावक दो फाड़ हो गए हैं। एक शिफ्ट में करवाने की मांग को लेकर काफी अभिभावक स्कूल पहुंचे और उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि स्कूल को दो शिफ्टों में कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है। महिला सुमन, सविता ने बताया कि एक शिफ्ट में ही स्कूल चलना चाहिए वो दिहाडी मजदूरी करते हैं और काम छोड़कर दोपहर को बच्चों को स्कूल छोड़ने नहीं आ सकते। वहीं कृष्ण, प्रवीन, संदीप, बल्लू, नारायण, बिजेंद्र, राजेंद्र, आनंद ने कहा कि स्कूल दो शिफ्टों में चलना चाहिए। इससे बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे क्योंकि कमरों की कमी के कारण बच्चे ढंग से पढाई नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल दयाशंकर ने कहा कि प्रशासन के आदेश पर दो शिफ्ट में स्कूल किया गया है। उन्हें जैसा आदेश मिलेगा वो उसी अनुरूप काम करेंगे। 10 कमरे बनाने के लिए सरकार को लिखा है। जिसमें छह कमरे और चार लैब के लिए लिखा गया है। अभी भी 12 कमरों की कमी है। 29 कमरे चाहिए। बरसात गर्मी में ठंड में बच्चों को कहां बैठाए हैं, ये उनके लिए चुनौती है। कुछ कक्षाओं में तो 100 से ज्यादा बच्चे हैं। वहीं, अब तक स्कूल में दाखिलें चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed