{"_id":"68cdb60ce10b7c761f0f0cdc","slug":"under-the-seva-pakhwada-the-police-made-students-aware-about-drug-abuse-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144074-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस ने सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस ने सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक
Sat, 20 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को शपथ दिलाते पुलिस अधिकारी। सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बापौली व राजकीय स्कूल बराना गांव में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना व उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसानों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल एक व्यक्ति का जीवन खराब करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। यदि कोई व्यक्ति नशे की चपेट में आता है तो उसे दंडित करने की बजाय पुनर्वास और सहारे की आवश्यकता होती है। नशे की शुरुआत अक्सर मज़े या दोस्ती के नाम पर होती है लेकिन इसका अंजाम बहुत गंभीर होता है।नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को शपथ दिलाते पुलिस अधिकारी। सोशल मीडिया- फोटो : samvad
विज्ञापन