फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle dies in road accident after leaving niece's doli

भतीजी की डोली विदा कर लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies in road accident after leaving niece's doli
पानीपत। जीटी रोड पर बड़ौली गांव के समीप शनिवार को सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार उद्योगपति की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार की दो महिलाएं और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी करनाल में अपनी भतीजी की शादी से पानीपत लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। बच्चों और महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर थाने की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-24 निवासी धागा व्यापारी सतीश मित्तल (46) करनाल में अपनी भतीजी नेहा की शादी में गए थे। शादी में सतीश के साथ पत्नी रेखा, बेटी मुस्कान, बेटा साहिल और बड़े भाई विनोद की पत्नी कमलेश थीं। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे भतीजी नेहा की डोली विदा हुई। सतीश भी पत्नी, बच्चों और भाभी से साथ कार से पानीपत के लिए निकल गए। उनके भाई संजीव मित्तल ने बताया कि गाड़ी सतीश चला रहा था। वह भी उनकी गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी में घर आ रहे थे। सुबह सात बजे गांव बड़ौली के पास सड़क पर खड़े ट्रक में सतीश की कार की टक्कर हो गई। कार ट्रक के पिछलेहिस्से में नीचे जा घुसी। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह ट्रक में फंसे कार के हिस्से को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस बुलाकर घायल सतीश को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजी मुस्कान और भाभी रेखा को मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। दूसरी भाभी कमलेश और भतीजे साहिल को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। संजीव ने बताया कि ट्रक चालक ने गलत तरीके से सड़क पर ट्रक खड़ा किया था। उसके इंडीकेटर भी बंद थे। इससे पता ही नहीं चला कि ट्रक खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed