पानीपत। सीआईए थ्री ने सोमवार को छोटू राम चौक और काला आंब के पास से दो युवकों को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि इनको हथियार रखने का शौक है। इसलिए ये पिस्तौल उन्होंने खरीदी है। पुलिस ने इनके पास से अवैध पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को इनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीआईए थ्री के प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम छोटूराम चौक पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि एक युवक बलजीत नगर नाके से छोटूराम चौक की ओर आएगा। उसके पास अवैध पिस्तौल है। इसी सूचना पर पुलिस ने छोटूराम चौक पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद यहां वो पुलिस की टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे हिरातस में ले लिया। उसकी तलाशी की तो उसके पास से देसी पिस्तौल मिली। युवक की पहचान कैराना, शामली निवासी बंसीलाल पुत्र गोवर्धन के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे हथियार रखने का शौक है। उसने 2019 में ये पिस्तौल यूपी से पांच हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने दूसरी कार्रवाई काला आंब रोड पर की। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर गांव खुरगान, शामली, उत्तर प्रदेश निवासी अमृत पुत्र सुनील को पकड़ा। इसके पास भी देसी पिस्तौल मिली। अमृत ने पूछताछ में बताया कि ये पिस्तौल उसने एक साल पहले सहारनपुर से 2500 रुपये में खरीदी थी।