{"_id":"68cc6e3aca59fafb87083b6d","slug":"two-ultramodern-toilets-will-be-built-in-wards-three-and-four-panipat-news-c-18-knl1008-741185-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वार्ड तीन और चार में बनेंगे दो अत्याधुनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वार्ड तीन और चार में बनेंगे दो अत्याधुनिक शौचालय
Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम ने वार्ड नंबर तीन और चार में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो आकांक्षी (एस्पिरेशनल) शौचालय बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस पर करीब 30 लाख रुपये की लागत आएगी। ये शौचालय स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत बनाए जाएंगे, जिसमें देशभर में उच्च स्तरीय सार्वजनिक शौचालय विकसित किए जा रहे हैं।
निगम अधिकारियों के अनुसार इन शौचालयों को पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा ताकि लोग इन्हें इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित हों और शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत हो सके। ये शौचालय वार्ड चार के कर्ण विहार और वार्ड तीन के उत्तम नगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में बनाए जाएंगे।
इन आकांक्षी शौचालयों में सामान्य टॉयलेट के साथ-साथ स्नान कक्ष, स्तनपान कक्ष और स्वचालित सैनेटरी नैपकिन मशीन भी लगाई जाएगी। इसके अलावा दिव्यांगजन और बुजुर्गों की सुविधा के लिए अलग से रैंप और सहूलियतें उपलब्ध करवाई जाएंगी। साफ-सफाई के लिए अत्याधुनिक वॉशिंग सिस्टम और नियमित निगरानी की व्यवस्था रहेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि इन शौचालयों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक आसपास के लोगों को सार्वजनिक शौचालयों के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
नियमित की जाएगी देखभाल
नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आकांक्षी शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग होगी। सफाई व्यवस्था के लिए विशेष स्टाफ तैनात किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां हमेशा स्वच्छता और सुरक्षा बनी रहे। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि शहर में ये आकांक्षी शौचालय लोगों के लिए सुविधाजनक बनेंगे। इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी बढ़ेगी और लोगों को साफ सुथरे और आधुनिक शौचालय भी मिल सकेंगे।