फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more accused arrested for robbing a young man's purse in Ashok Vihar Colony

अशोक विहार कॉलोनी में युवक से पर्स लूटने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for robbing a young man's purse in Ashok Vihar Colony
पानीपत। सीआईए-तीन ने अशोक विहार कॉलोनी में हथियार के बल पर पर्स लूटने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लूटी गई राशि बरामद कर ली है। पुलिस सोमवार को इनके दो साथियों को राजाखेड़ी के पास गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर ले चुकी है। रिमांड के दौरान ही इन दोनों आरोपियों के बारे में पता चला था। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम राजाखेड़ी गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक बाइक पर दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते दिखे। वो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया था। उनकी पहचान रोहित पुत्र सुरेंद्र व आशीष पुत्र जोगेंद्र के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि 15 सितंबर को उन्होंने अशोक विहार में अपने दोस्त गांव के ही साहिल व हिम्मत के साथ मिलकर अशोक विहार कॉलोनी में हथियार के बल पर एक युवक से पर्स लूटा था। इन्होंने इस मोटरसाइकिल को मितल मेगा मॉल की पार्किंग से चोरी किया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटे गए 4200 रुपये व बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी साहिल व हिम्मत को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed