फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two jamati escaped by breaking the window of esi hospital

दो जमाती ईएसआई अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
two jamati escaped by breaking the window of esi hospital
सैंपलिंग के लिए पानीपत बॉर्डर से पकड़कर लाए गए दो जमाती शुक्रवार की देर रात ईएसआई अस्पताल की खिड़की तोड़कर दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हो गए। इस घटना के बाद अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सिटी थाना पुलिस दोनों जमातियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की रात तीन बजे की है। पुलिस ने पानीपत बॉर्डर से असंध निवासी शफीक अहमद और दिल्ली के दरियागंज निवासी मोहम्मद शाहरुख को पकड़ा था। ये दोनों निजामुद्दीन मरकज के जमातियों के संपर्क में थे। पानीपत बॉर्डर से पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा था और ईएसआई अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी के सैंपल शनिवार की सुबह लेकर जांच के लिए भेजे जाने थे। इससे पहले रात को दोनों जमातियों ने कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ा और दूसरी मंजिल से कूदकर भाग गए। सुबह अस्पताल के कर्मचारियों ने सिविल सर्जन व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

- हंगामा करने और खाना-पानी देने में कोताही की बात भी आ रही सामने
ईएसआई अस्पताल में 15 लोगों को एक हॉल में रखा गया था। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि ये 15 लोग यहां पर हंगामा कर रहे हैं। हॉल को अंदर से बंद कर लेते हैं। इसके साथ ही शनिवार की सुबह सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ईएसआई अस्पताल पहुंचे तो वहां पर बाकी 13 जमातियों ने उन्हें खाना-पानी देने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हालांकि सीएमओ के समझाने पर ये लोग शांत हुए। देर शाम को इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसकी रिपोर्ट रविवार शाम को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत दे दी है, पुलिस तलाश कर रही है- डॉ. वर्मा
दो लोग ईएसआई अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इन लोगों को लेकर यहां आई थी। अब पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है। ईएसआई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- डॉ. एसएल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed