फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two generators and seals, two construction sites closed

दो जेनरेटर और सील, दो कंस्ट्रक्शन साइट कराईं बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two generators and seals, two construction sites closed
पानीपत। ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने पर सोमवार को ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दो कंस्ट्रक्शन साइट बंद करा दी गईं। इसके साथ मॉडल टाउन में हेयर सैलून और ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के मैरिज हॉल में दो बड़े जेनरेटर चलते मिले। इन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिकंजा कस रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें सोमवार को भी फील्ड में उतरीं। सोमवार को सीपीसीबी अधिकारी विनिता के नेतृत्व में टीमों ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया। यहां एक हेयर सैलून और ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के मैरिज हॉल में दो जेनरेटर चलते मिले। प्रदूषण फैलाने में इन्हें सील कर दिया गया वहीं ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में दो कंस्ट्रक्शन साइट चलती मिलीं। टीम ने इन्हें बंद कराकर आगे बिना आदेश के चलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टीम ने सेक्टर 29 पार्ट वन व पार्ट टू का भी निरीक्षण किया, जहां उद्योगों में प्रतिबंधित फ्यूल का प्रयोग होते नहीं मिला। बोर्ड की टीमें ने उद्यमियों को प्रतिबंधित फ्यूल के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बोर्ड अब तक ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वाली अब तक पांच फैक्टरियों पर कार्रवाई कर 80 लाख रुपये जुर्माना लगा चुका है। गौतलब है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर में ग्रैप नियम लागू किए हैं। ग्रैप के तहत ईंट भटठा, भवन निर्माण कार्यों व जनरेटर सेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। इसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड की लगातार हो रही कार्रवाई का ही नतीजा है कि पानीपत का एक्यूूआई काफी हद तक सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई जारी रहेगी
सोमवार को सीपीसीबी की अधिकारी विनिता के नेतृत्व में टीमें फील्ड में उतरी थी। दो जनरेटर व दो कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्रवाई की गई है। प्रदूषण के खिलाफ बोर्ड की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। -प्रदीप कुमार, एसडीओ राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed